
रायपुर। प्रदेश में गिरते तापमान और सुबह के समय बढ़ती ठंड को देखते हुए व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने भर्ती परीक्षाओं के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। अब अभ्यर्थी परीक्षा के दौरान स्वेटर पहन सकेंगे। व्यापम ने स्पष्ट किया है कि स्वेटर का रंग हल्का होना जरूरी नहीं है और न ही आधी बांह की बाध्यता रहेगी। अभ्यर्थी गहरे रंग और पूरी बांह वाले स्वेटर भी पहन सकते हैं, लेकिन स्वेटर में जेब बिल्कुल नहीं होनी चाहिए।
व्यापम के अनुसार सुरक्षा जांच के समय परीक्षार्थियों को स्वेटर उतारकर दिखाना होगा। साथ ही स्वेटर के नीचे पहने जाने वाले कपड़ों पर पूर्व की तरह ड्रेसकोड लागू रहेगा, यानी उम्मीदवारों को हल्के रंग और आधी बांह के कपड़े ही पहनने होंगेव्यापम ने जारी किए नए दिशा-निर्देश, जेब वाला स्वेटर रहेगा प्रतिबंधित
तापमान गिरने पर मिली राहत
प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया है, विशेषकर अंबिकापुर जैसे क्षेत्रों में सुबह के समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ऐसे में परीक्षार्थियों को स्वास्थ्य दृष्टि से राहत देते हुए यह निर्णय लिया गया है।
व्यापम की परीक्षाएं सुबह 11 बजे से शुरू होती हैं और मुख्य द्वार 10:30 बजे बंद हो जाता है। इसलिए अभ्यर्थियों को सुबह जल्दी घर से निकलना पड़ता है, जिससे ठंड का प्रभाव अधिक रहता हैव्यापम ने जारी किए नए दिशा-निर्देश, जेब वाला स्वेटर रहेगा प्रतिबंधित
पहले भी विवाद में रहा था ड्रेसकोड
हल्के रंग के कपड़ों को लेकर पहले जारी किए गए नियमों में रंगों की स्पष्ट परिभाषा न होने से अभ्यर्थियों में भ्रम और विवाद की स्थिति बनती थी। इसे देखते हुए व्यापम ने हाल ही में यह स्पष्ट किया था कि किन रंगों को हल्के रंग की श्रेणी में शामिल किया जाएगा। अब सर्दी के लिए स्वेटर संबंधी नियम भी पहले ही जारी कर दिए गए हैं ताकि विवाद न हो।व्यापम ने जारी किए नए दिशा-निर्देश, जेब वाला स्वेटर रहेगा प्रतिबंधित
जूते-मोजे नहीं पहन सकेंगे परीक्षार्थी
ठंड के बावजूद फुटवेयर संबंधी दिशा-निर्देशों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। परीक्षार्थियों को जूते या मोजे पहनने की अनुमति नहीं होगी, और उन्हें पहले की तरह चप्पल पहनकर ही परीक्षा में शामिल होना होगाव्यापम ने जारी किए नए दिशा-निर्देश, जेब वाला स्वेटर रहेगा प्रतिबंधित
व्यापम ने कहा है कि आगामी सभी परीक्षाओं में ये नए नियम लागू होंगे। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचे और निर्देशों का पूर्ण रूप से पालन करेंव्यापम ने जारी किए नए दिशा-निर्देश, जेब वाला स्वेटर रहेगा प्रतिबंधित



















