LIVE UPDATE
शिक्षा

CAT 2026: 3 अगस्त से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, जानें सभी जरूरी बातें

कब से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन?

  • इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) ने कैट 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
  • रजिस्ट्रेशन 3 अगस्त 2026 से शुरू होगा।
  • परीक्षा 29 नवंबर 2026 को होगी, वह भी 3 अलग-अलग शिफ्ट में।
  • फॉर्म भरने के लिए वेबसाइट: iimcat.ac.in

किसे मिलेगी एडमिशन के लिए योग्यता?

  • उम्मीदवार के पास भारत सरकार या UGC से मान्यता प्राप्त किसी भी यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन डिग्री होनी चाहिए।
  • जनरल, EWS और OBC वर्ग के लिए ग्रेजुएशन में कम से कम 50% अंक या बराबर CGPA जरूरी है।
  • SC, ST और दिव्यांग वर्ग के लिए यह सीमा 45% रखी गई है।
  • CA, CS, ICWA या FIAI जैसी प्रोफेशनल डिग्री रखने वाले भी अप्लाई कर सकते हैं।

फाइनल ईयर के छात्रों के लिए खुशखबरी

  • ग्रेजुएशन के आखिरी साल में पढ़ रहे या रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्र भी आवेदन कर सकते हैं।
  • सिलेक्शन होने पर उन्हें प्रोविजनल एडमिशन मिलेगा।
  • उन्हें कॉलेज के प्रिंसिपल या रजिस्ट्रार से एक सर्टिफिकेट देना होगा जिसमें लिखा हो कि उन्होंने डिग्री की सभी शर्तें पूरी कर ली हैं।
  • ध्यान रहे, IIM किसी भी स्टेज पर योग्यता की दोबारा जांच कर सकता है।

रजिस्ट्रेशन फीस कितनी है?

  • जनरल कैटेगरी: ₹2,700
  • SC, ST और PwD कैटेगरी: ₹1,350

कहां-कहां मिलेगा एडमिशन?

  • देश के 21 IIM कॉलेजों में एडमिशन।
  • इसके अलावा FMS दिल्ली, SPJIMR, MDI गुड़गांव, IITs और IIFT जैसे टॉप बिजनेस स्कूलों में भी मौका।

परीक्षा का पैटर्न कैसा रहेगा?

  • CAT 2026 का पैटर्न पिछले साल जैसा ही रहेगा।
  • कुल 3 सेक्शन और 68 सवाल होंगे:
    • वर्बल एबिलिटी (VARC): 24 सवाल
    • डेटा इंटरप्रिटेशन एंड लॉजिकल रीजनिंग (DILR): 22 सवाल
    • क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड (QA): 22 सवाल
  • हर सेक्शन के लिए 40 मिनट का समय मिलेगा।
  • एक सेक्शन से दूसरे सेक्शन में जाने की अनुमति नहीं होगी।
  • करीब 70% सवाल MCQ होंगे और 30% सवाल TITA (टाइप करके जवाब देने वाले) होंगे।
  • गलत MCQ जवाब पर 1 नंबर की नेगेटिव मार्किंग होगी।

एडमिट कार्ड और रिजल्ट कब आएगा?

  • एडमिट कार्ड: 4 नवंबर 2026
  • परीक्षा: 29 नवंबर 2026
  • रिजल्ट: जनवरी 2027 के पहले हफ्ते में आने की उम्मीद
  • कैट 2026 का स्कोर 31 दिसंबर 2027 तक ही मान्य रहेगा।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

Pooja Chandrakar

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE