LIVE UPDATE
हमर छत्तीसगढ़दुर्ग

CBI RAID: CBI का पड़ा छापा, भिलाई स्टील प्लांट के एक कर्मचारी को किया गिरफ्तार

NCG NEWS DESK BHILAI :-

छत्तीसगढ़ में आए दिन तमाम जांच एजेंसियां भ्रष्टाचार और आय से अधिक संपत्ति के मामलों में जांच कर रही है और अब छग के भिलाई में CBI (सेंट्रल  ब्यूरो आफ इन्टीवेस्टीगेशन) की रायपुर टीम ने भिलाई में (BSP) भिलाई स्टील प्लांट के एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया है, उन पर रिश्वत लेने का आरोप है। सीबीआई ने जिस कर्मचारी को रिश्वत लेने के आरोप में पकड़ा है उसका नाम समसुल शमा है जिस पर मकान आबंटित करने के लिए 5  हजार रूपये रिश्वत की मांग की गई थी। जानकारी अनुसार सीबीआई ने रिश्वत की रकम के साथ रहगे हाथ गिरफ्तार किया है।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

20  हजार रिश्वत की मांग की गयी थी

जानकारी मिली है की समसुल के सम्बन्ध में शिकायत मिली थी कि बीएसपी के मकान आबंटन के नाम पर 20  हजार रिश्वत की मांग की गयी थी जिसकी शिकायत रायपुर स्थित केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI)  से करने के बाद मामले को संज्ञान में लिया गया। टीम द्वारा दबिश देकर व्यक्ति को रंगे हाथ गिरफ्तारी की कार्रवाई किया गया। शिकायतकर्ता ने समसुल शमा से सौदा किया जिस पर 5  हजार में सौदा तय हुआ था। जानकारी के मुताबिक शमा मूल रूप से पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट का कर्मचारी है, जिसे 4  महीने पहले ही तोड़ूदस्ता टीम में शामिल किया गया था। इस तरह की करवाई से रायपुर से लेकर भिलाई तक सीबीआई के छापे की खबर से हलचल मची रही।

ये भी पढ़े :-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE