Central Bank Job 2024 : सेंट्रल बैंक में 3000 से अधिक पदों पर निकली भर्तियां, जल्द करें अप्लाई

Central Bank Recruitment 2024 Apply Online: अगर आप भी बैंक में नौकरी की तलाश कर रहे है तो ये खबर आपके लिए है। हाल ही में प्रशासन द्वारा सेंट्रल बैंक में 3000 से अधिक पदों पर बंपर भर्तियां निकली है। यह भर्ती अपरेंटिस के पदों पर निकाली गई है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 21 फरवरी से शुरू हो गई है। इच्छुक उम्म्मीद्वार जो इन पदों पर आवेदन करना चाहते वे जल्द ही आधिकारिक साइट centralbankofindia.co.in पर विजिट कर आवेदन कर सकते है। बता दें कि इन पदों पर आवेदन की आखिरी तारीख 6 मार्च है। इसके साथ ही इन पदों से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिसियल साइट पर विजिट कर सकते है।
सेंट्रल बैंक में नौकरी पाने की योग्यता
जो भी उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर रहे हैं, उनके पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएट की डिग्री होनी चाहिए.
सेंट्रल बैंक में भरे जाएंगे ये पद
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में अपरेंटिस अधिनियम के तहत अपरेंटिस के कुल 3000 पदों पर बहाली की जाएगी. साथ ही नीचे दिए गए नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़कर आवेदन कर सकते हैं.
सेंट्रल बैंक में आवेदन करने की आयु सीमा
उम्मीदवार जिनका जन्म 01.04.1996 से 31.03.2004 के बीच हुआ हो, वे इन पदों पर आवेदन करने के लिए योग्य हैं. साथ ही आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से जरूर पढ़ें.
ये भी पढ़े :-



















