LIVE UPDATE
बिलासपुर

CG – 2 शिक्षक निलंबित: छात्राओं से अनुचित व्यवहार पर डीईओ की बड़ी कार्रवाई

बिलासपुर: 5वीं कक्षा की छात्राओं से गलत व्यवहार करने वाले दो शिक्षकों पर हुई कार्रवाई

बिलासपुर जिले में दो शिक्षकों द्वारा कक्षा 5वीं की छात्राओं के साथ अनुचित व्यवहार किए जाने का मामला सामने आया है। जांच में आरोप प्रमाणित पाए जाने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) ने दोनों शिक्षकों को निलंबित कर दिया है। CG – 2 शिक्षक निलंबित: छात्राओं से अनुचित व्यवहार पर डीईओ की बड़ी कार्रवाई

पहला मामला: प्रधान पाठक रामकिशोर निर्मलकर

बिल्हा विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला आवासपारा मंगला (पासीद) में पदस्थ प्रधान पाठक रामकिशोर निर्मलकर पर छात्राओं से अनुचित व्यवहार करने का आरोप था। मामले की जांच विकासखंड शिक्षा अधिकारी बिल्हा द्वारा की गई, जिसमें आरोप सही पाए गए। CG – 2 शिक्षक निलंबित: छात्राओं से अनुचित व्यवहार पर डीईओ की बड़ी कार्रवाई

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!
ये खबर भी पढ़ें…
महादेव सट्टा एप केस: रायपुर-बिलासपुर में 250 करोड़ के निवेश की जांच तेज
महादेव सट्टा एप केस: रायपुर-बिलासपुर में 250 करोड़ के निवेश की जांच तेज
November 27, 2026
महादेव सट्टा एप केस: 250 करोड़ के निवेश की जांच, 15 करोड़ के सेटलमेंट का दावा महादेव सट्टा एप मामले...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

? कार्रवाई:

  • जिला शिक्षा अधिकारी ने रामकिशोर निर्मलकर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
  • निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय राजेंद्र नगर उच्च माध्यमिक विद्यालय, बिल्हा निर्धारित किया गया।
  • उनके खिलाफ विभागीय जांच भी प्रस्तावित की गई है।
  • निलंबन के दौरान नियमानुसार जीवन-निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।

दूसरा मामला: सहायक शिक्षक अशोक कुमार कुर्रे

शासकीय प्राथमिक शाला खुड़ियाडीह, तखतपुर के सहायक शिक्षक अशोक कुमार कुर्रे पर भी छात्राओं से अनुचित व्यवहार करने का आरोप था। मामले की जांच विकासखंड शिक्षा अधिकारी तखतपुर ने की, जिसमें आरोप सही पाए गए।

ये खबर भी पढ़ें…
AIIMS बिलासपुर भर्ती 2026: 73 फैकल्टी पदों पर आवेदन, 14 दिसंबर आखिरी तारीख
AIIMS बिलासपुर भर्ती 2026: 73 फैकल्टी पदों पर आवेदन, 14 दिसंबर आखिरी तारीख
November 27, 2026
AIIMS बिलासपुर ने प्रोफेसर, एडिशनल, एसोसिएट और असिस्टेंट प्रोफेसर समेत 73 पदों पर भर्ती निकाली है। जानें पदवार वैकेंसी, वेतन,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

? कार्रवाई:

  • अशोक कुमार कुर्रे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।
  • निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, तखतपुर निर्धारित किया गया।

शिक्षकीय गरिमा का उल्लंघन, सख्त कार्रवाई जारी

दोनों शिक्षकों का यह कृत्य शिक्षकीय गरिमा और सिविल सेवा आचरण नियम 1965 का उल्लंघन है। जिला शिक्षा विभाग ने साफ कर दिया है कि छात्राओं के साथ अनुचित व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। CG – 2 शिक्षक निलंबित: छात्राओं से अनुचित व्यवहार पर डीईओ की बड़ी कार्रवाई

ये खबर भी पढ़ें…
एडवोकेट जनरल ऑफिस के नाम पर फर्जी वेबसाइट, सट्टे का प्रचार; FIR होगी
एडवोकेट जनरल ऑफिस के नाम पर फर्जी वेबसाइट, सट्टे का प्रचार; FIR होगी
November 28, 2026
छत्तीसगढ़ के एडवोकेट जनरल कार्यालय जैसे नाम वाली वेबसाइट पर ऑनलाइन सट्टे के विज्ञापन मिले। एडवोकेट जनरल विवेक शर्मा ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE