हमर छत्तीसगढ़कोरबा
CG ACCIDENT: चलती बाइक में फसा महिला का गमछा, हुई ददर्नाक मौत

NCG NEWS DESK Korba ;-
। सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। तुमान से एक युवक बाइक में अपनी मां को बैठाकर बक्साही जा रहा था। इस दौरान रास्ते में मां के गले में लटका गमछा बाइक के चैन में फंस गया, जिससे नीचे गिरने से मां की मौत हो गई। घटना कटघोरा-पाली के बीच फोरलेन पर हुई, जहां बक्साही निवासी संदीप कुमार रविवार को मां भागवती विनायक को बाइक सीजी-10-एएल-1454 पर बैठाकर तुमान से अपने गांव लौट रहा था।
WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!
दोपहर में रजकम्मा मेन रोड पर पहुंचते ही मां भागवती बाई के गले में पहना हुआ गमछा का एक भाग बाइक के चक्का से टकराते हुए चैन में फंस गया। बाइक तेज रफ्तार होने की वजह से भागवती बाई नीचे सड़क पर गिरी। गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जीवित होने की उम्मीद से पुत्र संदीप कुमार ने मां भागवती बाई को कटघोरा अस्पताल पहुंचाया।
ये भी पढ़े :-



















