LIVE UPDATE
भारतहमर छत्तीसगढ़

CG Breaking: भाजपा नेता असीम राय की हत्या के मामले में 12 गिरफ्तार

NCG NEWS DESK kanker :-

कांकेर जिले के पखांजूर में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष व पखांजूर के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष असीम राय हत्याकांड मामले में एसआईटी को बड़ी सफलता हाथ लगी है।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

इस हत्याकांड की जांच के लिए गठित एसआईटी ने 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस हत्याकांड का मुख्य शूटर विकास मजूमदार अभी भी एसआईटी की पकड़ से बाहर है।

सूत्रों की माने तो राजनीतिक षड्यंत्र के चलते भाजपा नेता असीम राय की हत्या हुई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार पखांजूर नगर पंचायत अध्यक्ष व कांग्रेस नेता बप्पा गांगुली और कांग्रेस पार्षद विकास पाल ने असीम राय की हत्या की सुपारी दी थी। इसको लेकर नगर पंचायत में अध्यक्ष पद को लेकर विवाद चल रहा था।

दरअसल असीम राय के नेतृत्व में नगर पंचायत अध्यक्ष के अध्यक्ष बप्पा गांगुली के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था, जिस पर 15 जनवरी को मतदान होना था। इससे पहले ही असीम राय की हत्या करवा दी गई। थोड़ी देर में एसपी कांकेर प्रेसवार्ता में मामला का खुलासा करेंगे।

ये भी पढ़े :-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE