CG: बुलडोजर कार्रवाई – अवैध कब्जे पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, 10 दुकानें तोड़ी गईं, कबाड़ी कारोबार हटाया गया, मचा हड़कंप

रायपुर। रायपुर में अवैध कब्जों के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। नगर निगम रायपुर के आयुक्त, अबिनाष मिश्रा के निर्देश पर, शहर के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। महादेव घाट के पास स्थित एक निजी भूमि पर अवैध रूप से बनाई गई 10 दुकानों को नगर निगम के बुलडोजर से ध्वस्त किया गया। यह कार्रवाई पहले जारी किए गए नोटिस के आधार पर की गई थी। CG: बुलडोजर कार्रवाई – अवैध कब्जे पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, 10 दुकानें तोड़ी गईं, कबाड़ी कारोबार हटाया गया, मचा हड़कंप
इसी प्रकार, जोन 10 नगर निवेश विभाग ने अमलीडीह मुख्य मार्ग पर शासकीय भूमि पर चल रहे अवैध कबाड़ी कारोबार को समाप्त करने के लिए अभियान चलाया। इस दौरान राजेन्द्र नगर पुलिस थाना की उपस्थिति में कार्रवाई की गई और कबाड़ी दुकान को पूरी तरह से हटा दिया गया। निगम की टीम ने इस कार्यवाही को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। CG: बुलडोजर कार्रवाई – अवैध कब्जे पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, 10 दुकानें तोड़ी गईं, कबाड़ी कारोबार हटाया गया, मचा हड़कंप
इसके अलावा, नगर निगम जोन 10 ने मुख्य मार्ग पर स्थित एक डेयरी के अवैध कब्जे को हटाने की प्रक्रिया भी शुरू की। डेयरी मालिक मनोज कुमार चंद्राकर ने अपने कब्जे को हटाने के लिए 20 दिन का समय मांगा है। यदि यह समयावधि समाप्त होने के बाद कब्जा नहीं हटाया गया, तो निगम द्वारा बुलडोजर के जरिए शासकीय भूमि को खाली करवा लिया जाएगा। CG: बुलडोजर कार्रवाई – अवैध कब्जे पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, 10 दुकानें तोड़ी गईं, कबाड़ी कारोबार हटाया गया, मचा हड़कंप



















