CG Crime News: शराब के पैसे से इनकार बना जानलेवा, बदमाशों ने दोस्तों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, वीडियो वायरल

CG Crime News: शराब के पैसे से इनकार बना जानलेवा, बदमाशों ने दोस्तों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, वीडियो वायरल. पुराना बस स्टैंड के पास सरेआम बर्बर हमला, युवक को मरा समझकर आरोपी फरार. शहर में शराब के पैसे को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद कुछ ही पलों में खौफनाक हिंसा में बदल गया। पुराना बस स्टैंड स्थित शराब दुकान के सामने बदमाश युवकों ने दो दोस्तों को घेरकर बेरहमी से पीटा। आरोपियों ने पहले गाली-गलौज की, फिर सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर लात-घूंसे बरसाए। एक युवक बेहोश होकर सड़क पर गिर पड़ा, इसके बावजूद उसके सिर पर बार-बार लात मारी गई। आरोपी उसे मृत समझकर मौके से फरार हो गए।
CG Crime News: वायरल वीडियो से खुली पोल, पुलिस ने 5 आरोपियों को दबोचा
CG Crime News: यह पूरी घटना मौके पर मौजूद लोगों के मोबाइल कैमरे में कैद हो गई। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और कुछ ही घंटों के भीतर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
CG Crime News: घटना बुधवार 17 दिसंबर की रात की बताई जा रही है। तालापारा निवासी अजय चौहान (22) अपने दोस्त करन बचकानी के साथ शराब खरीदने दुकान पहुंचा था। इसी दौरान राहुल बंजारे ने करन से शराब पीने के लिए पैसे मांगे। पैसे देने से इनकार करते ही विवाद बढ़ गया और राहुल के साथ उसके साथी भी वहां पहुंच गए।
बीच-बचाव करने वाला भी नहीं बचा
CG Crime News: जब करन पर हमला किया गया तो अजय उसे बचाने आगे आया, लेकिन आरोपियों ने उसे भी नहीं छोड़ा। बदमाशों ने करन को चारों तरफ से घेर लिया और जमीन पर गिराने के बाद भी उसके सिर पर बेरहमी से लातें मारीं। गंभीर चोट लगने से करन मौके पर ही बेहोश हो गया।
अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर
CG Crime News: सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल करन को सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर देर रात सभी को हिरासत में ले लिया गया।
गिरफ्तार आरोपी
राहुल बंजारे (20) – रेलवे स्टेशन क्षेत्र
धर्मेंद्र कुमार बंजारे (30) – नवागांव, थाना बिल्हा
रितेश सोनकर (19) – बुधवारी बाजार, थाना तोरवा
मनोहर विश्वकर्मा (31) – गणेश नगर, चुचुहियापारा
अरमान अली (20) – गणेश नगर, चुचुहियापारा
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में कार्रवाई शुरू कर दी है।
चोर कहने पर भड़की हिंसा, सैलून संचालक से मारपीट, घर पर बरसाए ईंट-पत्थर
Koni Crime News: चावल चोरी के सवाल पर युवक को पीटा, आधी रात दहशत
Koni Crime News: कोनी क्षेत्र में भी मारपीट और दबंगई का एक और मामला सामने आया है। यहां सैलून चलाने वाले युवक से चावल चोरी के बारे में पूछना इतना भारी पड़ा कि आरोपियों ने पहले उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी और बाद में उसके घर पर ईंट-पत्थर बरसाए।
जलसो निवासी शिवकुमार श्रीवास गांव में सैलून संचालित करता है। पीड़ित के अनुसार, 16 दिसंबर की सुबह वह साइकिल से चावल लेकर लौट रहा था। रास्ते में रुकने के दौरान उसका चावल चोरी हो गया। जब उसने पास में खड़े युवकों से सवाल किया तो वे हंसने लगे। विरोध करने पर यह कहते हुए मारपीट शुरू कर दी गई कि उसने उन्हें चोर कहा है।
आधी रात घर पर हमला, परिवार दहशत में
Koni Crime News: किसी तरह जान बचाकर शिवकुमार घर पहुंचा, लेकिन रात में आरोपियों ने उसके घर पर ईंट-पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। इस हमले में घर के दरवाजे और खिड़कियां क्षतिग्रस्त हो गईं। घटना के बाद परिवार दहशत में है।
पुलिस ने दर्ज किया अपराध, दो आरोपी गिरफ्तार
Koni Crime News: पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। इस प्रकरण में शामिल दो आरोपियों गोपी वर्मा और विशाल वर्मा को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।



















