LIVE UPDATE
रायपुरहमर छत्तीसगढ़

CG Election 2023: शहरी क्षेत्रों में कम मतदान ने बढ़ा दी चिंता, बस्तर का मुकाबला नहीं कर पाए प्रदेश के बड़े शहर

NCG NEWS DESK RAIPUR :

छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में शहरी क्षेत्रों में कम मतदान ने चिंता बढ़ा दी है। विधानसभा में कम मतदान ने लोकसभा के लिए भी चुनौती भी पैदा कर दी है। इस चुनाव में प्रदेश में कई ऐसे बड़े शहर रहे, जहां पढ़े-लिखे, नौकरीपेशा व निर्वाचन कार्यालय द्वारा चलाए जागरूकता अभियान ने भी निराश किया, क्योंकि मतदान प्रतिशत में कमी दर्ज की गई है। राजधानी में रायपुर उत्तर, रायपुर दक्षिण, रायपुर पश्चिम व रायपुर ग्रामीण चारों विधानसभा में बीते वर्ष के मुकाबले कम मतदान दर्ज किया गया। इसी तरह बिलासपुर, भिलाई में भी कम मतदान ने कई सवाल पैदा किए हैं।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!
ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ PHE विभाग में 43 अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में नई पदस्थापना
छत्तीसगढ़ PHE विभाग में 43 अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में नई पदस्थापना
November 27, 2026
छत्तीसगढ़ PHE विभाग में बड़ा फेरबदल: 43 अधिकारियों के तबादले, रायपुर-दुर्ग-अंबिकापुर में नई पदस्थापना छत्तीसगढ़ के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से जारी आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में सबसे कम मतदान बड़े शहरों में हुआ है। रायपुर ग्रामीण में 53 प्रतिशत, बिलासपुर में भी 56 फीसदी व भिलाई-दुर्ग में 65 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके विपरीत ग्रामीण व अर्धशहरी क्षेत्रों में ज्यादा मतदान ने राजनीतिक पार्टियों के लिए उम्मीदें जगाई है। जहां कम मतदान हुआ है, वहां राजनीतिक पार्टियों के प्रत्याशियों के लिए भी बड़ा सवाल है कि क्या वे मतदाताओं तक पहुंच बनाने में सफल हुए या और कोई कारण है। शहरी क्षेत्रों में जिन पार्टियों की रैलियों में महिलाएं सबसे ज्यादा नजर आती थीं, वहां भी महिला मतदाताओं ने निराश किया। रायपुर की चारों सीटों में महिला मतदाताओं की संख्या मतदान में पुरुषों से कम रही, जबकि ग्रामीण व अर्धशहरी क्षेत्रों में महिलाएं पुरुषों से आगे रही।

बस्तर का मुकाबला नहीं कर पाए बड़े शहर

पहले चरण के चुनाव में बस्तर व दुर्ग संभाग की 20 सीटों पर 78 प्रतिशत मतदान ने इतिहास रचा था, लेकिन बाकी 70 सीटों पर बड़े शहर बस्तर व आदिवासी क्षेत्र से मुकाबला नहीं कर पाए। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि बड़े शहरों में मतदान के घटते प्रतिशत से मजबूत लोकतंत्र की नींव नहीं रखी जा सकती है। शहरी मतदाताओं के साथ ही निर्वाचन कार्यालय के अधिकारियों के लिए भी यह चुनौती है कि लाखों रुपये जागरूकता अभियान में खर्च करने के बाद मतदाताओं को बूथ तक लाने में नाकामयाब रहे।

ये खबर भी पढ़ें…
CGPSC अध्यक्ष की जल्द होगी नियुक्ति, सीएम साय बोले- जल्द निकलेगी भर्ती
CGPSC अध्यक्ष की जल्द होगी नियुक्ति, सीएम साय बोले- जल्द निकलेगी भर्ती
November 27, 2026
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि CGPSC अध्यक्ष की नियुक्ति जल्द होगी और नए पदों पर भर्ती निकाली जाएगी।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE