
CG Elephant Attack: धान की रखवाली कर रही बुजुर्ग महिला को हाथी ने पटककर मार डाला, सरगुजा में भी बरपा कहर. छत्तीसगढ़ के वनांचल क्षेत्रों में हाथियों का उत्पात (Elephant Menace) थमने का नाम नहीं ले रहा है। धान कटाई के इस मौसम में जंगली हाथी रिहायशी इलाकों का रुख कर रहे हैं, जिससे ग्रामीणों की जान पर बन आई है। ताज़ा मामला कोरबा और सरगुजा जिले से सामने आया है, जहां हाथियों के हमले में एक बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल है।
कोरबा: घर के बाड़ी में मौत बनकर आया हाथी
कोरबा जिले के पसान वन परिक्षेत्र (Pasan Range) के भर्रापारा गांव में शनिवार की शाम खौफनाक साबित हुई। यहाँ 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला इंद्रकुंवर अपने घर की बाड़ी में रखे धान की फसल की रखवाली कर रही थीं। इसी दौरान हाथियों के दल से बिछड़ा एक दंतैल हाथी गांव में घुस आया।CG Elephant Attack
इससे पहले कि बुजुर्ग महिला कुछ समझ पाती या भाग पाती, हाथी ने उन्हें अपनी सूंड से उठाकर जमीन पर जोर से पटक दिया। इस जबरदस्त हमले में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद हाथी को जंगल की ओर खदेड़ा।CG Elephant Attack
53 हाथियों का दल और ग्रामीणों का गुस्सा
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, गांव के आसपास के जंगलों में करीब 53 हाथियों का दल घूम रहा है। धान की कटाई के बाद किसान अपनी फसल को खलिहानों में रख रहे हैं, जिसकी महक हाथियों को गांवों तक खींच ला रही है।CG Elephant Attack
ग्रामीणों ने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि कटघोरा और पसान क्षेत्र में वन कर्मियों की भारी कमी है, जिसके चलते हाथियों की निगरानी सही तरीके से नहीं हो पा रही है। आंकड़ों पर गौर करें तो पिछले तीन सालों में इस क्षेत्र में हाथियों की संख्या 48 से बढ़कर 82 हो गई है, जिससे मानव-हाथी द्वंद्व (Human-Elephant Conflict) का खतरा कई गुना बढ़ गया है।CG Elephant Attack
सरगुजा: जंगल गई महिला पर जानलेवा हमला
हाथियों के आतंक की दूसरी खबर सरगुजा जिले से है। उदयपुर वन परिक्षेत्र के बसोड़ पारा पुटा में शनिवार दोपहर एक लोनर (अकेले) हाथी ने 65 वर्षीय महिला सतमेन पर हमला कर दिया।CG Elephant Attack
महिला जंगल में चरोटा बीज इकट्ठा करने गई थी। अचानक हाथी को अपनी ओर आता देख वह जान बचाने के लिए भागी, लेकिन हड़बड़ाहट में गिर पड़ीं। इस दौरान हाथी के हमले और गिरने से उनका पैर टूट गया। वन विभाग ने महिला को तत्काल ‘गजराज वाहन’ की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उदयपुर पहुँचाया, जहाँ से उन्हें जिला अस्पताल अंबिकापुर रेफर कर दिया गया है। रेंजर कमलेश राय ने आसपास के ग्रामीणों को जंगल की ओर न जाने की सलाह दी है।CG Elephant Attack
दहशत के साये में ग्रामीण
लगातार हो रहे इन हमलों से वनांचल के गांवों में दहशत का माहौल है। शाम होते ही लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं। वन विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों में हाई अलर्ट जारी किया है और लोगों से अपील की है कि हाथियों की मौजूदगी की खबर मिलते ही तुरंत विभाग को सूचित करें और अकेले जंगलों में जाने से बचें।CG Elephant Attack



















