CG Weather Update: सावधान! छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में कड़ाके की ठंड का अलर्ट, लुढ़का पारा; IMD ने जारी की चेतावनी

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम ने करवट ले ली है और अब ठंड ने अपना असली रंग दिखाना शुरू कर दिया है। अगर आप घर से बाहर निकलने की सोच रहे हैं, तो गर्म कपड़े साथ रखना न भूलें। मौसम विभाग (IMD) ने प्रदेश के कई जिलों में कड़ाके की ठंड और शीतलहर (Cold Wave) को लेकर अलर्ट जारी किया है। दिसंबर के दूसरे हफ्ते में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है।
अंबिकापुर सबसे ठंडा, दुर्ग में रातें हुई सर्द
मौसम विभाग के ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक, प्रदेश में सबसे ज्यादा ठंड अंबिकापुर में पड़ रही है। रविवार को यहाँ न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया, जिसने लोगों की धूजणी छुड़ा दी है। वहीं, अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री दर्ज किया गया।CG Weather Update
दुर्ग जिले की बात करें तो यहाँ दिन और रात के तापमान में बड़ा अंतर देखने को मिल रहा है। रातें बेहद ठंडी हो गई हैं, जबकि दिन में धूप के कारण थोड़ी राहत है।CG Weather Update
-
दुर्ग का न्यूनतम तापमान: 9.2 डिग्री (सामान्य से 4.5 डिग्री कम)
-
दुर्ग का अधिकतम तापमान: 29.6 डिग्री (सामान्य से 2 डिग्री अधिक)
अगले 2 दिनों तक शीतलहर का अलर्ट
मौसम वैज्ञानिकों ने भविष्यवाणी की है कि अगले 48 घंटों (सोमवार और मंगलवार) के दौरान मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन ठिठुरन बढ़ेगी। रायपुर समेत करीब एक दर्जन जिलों में शीतलहर चलने की संभावना है। पहाड़ी और वनाच्छादित क्षेत्रों में तापमान और भी नीचे जा सकता है।CG Weather Update
इन 18 जिलों में पड़ेगी हाड़ कंपाने वाली ठंड
मौसम विभाग के बुलेटिन के अनुसार, निम्नलिखित जिलों में तापमान में बड़ी गिरावट और कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार हैं:
-
गौरेला-पेण्ड्रा-मारवाही
-
मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर
-
कोरिया
-
सरगुजा
-
जशपुर
-
सूरजपुर
-
बलरामपुर
-
कबीरधाम
-
मुंगेली
-
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई
-
राजनांदगांव
-
बेमेतरा
-
रायपुर (राजधानी)
-
दुर्ग
-
मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी
-
बालोद
-
कोरबा
सावधानी बरतने की सलाह
लगातार गिरते पारे को देखते हुए, विशेष रूप से बच्चों और बुजुर्गों को सुबह और रात के समय ठंड से बचने की सलाह दी गई है। सीमावर्ती जिलों में सर्दी का सितम चरम पर रहने वाला है, इसलिए गर्म कपड़े पहनें और शीतलहर से अपना बचाव करें।CG Weather Update









