
मनोज जायसवाल/कांकेर-
NCG News desk Kanker:-

निडर छत्तीसगढ़/कांकेर। CG MLA Election: आज लखनपुरी का वो दूसरा साप्ताहिक बाजार रहा जहां भाजपा,कांग्रेस,आम आदमी के डीजे लगे वाहनों ने प्रचार प्रसार के लिए धुम मचाई। आज ही राहूल गांधी का चुनावी कार्यक्रम भानुप्रतापपुर में हुआ जहां धान के समर्थन मूल्य तीन हजार तक किये जाने सहित शिक्षा के क्षेत्र में केजी से पीजी तक की शिक्षा सरकारी संस्थानों में निःशुल्क किये जाने की घोषणा की।
चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जमकर मारपीट

CG MLA Election: इससे पूर्व पिछले चुनाव में किसानों की कर्जमाफी का घोषणा किया गया है। ओबीसी वर्ग के लिए सरकार बनने के तत्काल दो घंटे के बाद से जातिगत जनगणना का घोषणा भी किया गया है। निश्चित रूप से किसान किसी तरह नाराज नहीं दिखते अपितु उनमें आगामी सीजन के एक नवंबर से धान बेचने का जोश है। हालांकि अभी धान की कटाई चल रही है,इस लिहाज से 15 नवंबर से अधिक मात्रा में धान की आवक शुरू हो जाएगी।


CG MLA Election: बस्तर संभाग में चारामा विकासखंड सबसे जागरूक क्षेत्र कहा जाता है,और इसमें पहले पहल है,महानदी तटवर्तीय क्षेत्र। हाल की बात करें तो ऐसा कोई किसी के प्रति रूझान नहीं बताया जा सकता क्योंकि लोग तत्संबंध शांति की मुद्रा में है। इसका आशय यह भी है कि जागरूक मतदाताओं में तय कर लिया है कि उन्हें किसे आशीर्वाद देना है।
CG MLA Election: लखनपुरी आजपास के गावों का केंद्रीय ग्राम के साथ चारामा के पहले प्रथम राजनीतिक पायदान है,जहां होटल खोमचों में सियासी चर्चाएं व्याप्त होती है। एक दूसरे की खोजखबर सभी प्रत्याशी ले रहे हैं। सभी के अपने जीत के दावे है। प्रचार-प्रसार भी देखा जाय तो किसी भी प्रत्याशी के प्रचार प्रसार को कम नहीं आंका जा सकता। परंपरागत वोट के साथ जिस पार्टी में निष्ठा रखने वाले लोग हैं,उन्हें भी किसी के कोई प्रचार प्रसार उनकी मानसिकता को नहीं बदल सकता जिसको वो आशीर्वाद देंगे।
ये भी पढ़ें:- सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत करोड़ो की लागत से निर्मित राशन दुकान चढ़ा भ्रष्टाचार की बलि
बस्तर संभाग की 12 सीटों के लिए 140 लोंगों ने किया नामांकन पत्र जमा









