CG Paddy Procurement News छत्तीसगढ़ धान खरीदी में बड़ा खेल? पूर्व CM भूपेश बघेल ने झीट समिति में पकड़ी भारी गड़बड़ी, बिना टोकन जमा हुआ हजारों बोरा धान

CG Paddy Procurement News: छत्तीसगढ़ धान खरीदी में बड़ा खेल? पूर्व CM भूपेश बघेल ने झीट समिति में पकड़ी भारी गड़बड़ी, बिना टोकन जमा हुआ हजारों बोरा धान. पाटन के झीट सेवा सहकारी समिति में बिना टोकन धान तौलने का मामला गरमाया। भूपेश बघेल के औचक निरीक्षण से हड़कंप, कोचियों के साथ मिलीभगत का आरोप।
भिलाई/पाटन: छत्तीसगढ़ में धान खरीदी के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का एक बड़ा मामला सामने आया है। दुर्ग जिले के सेलूद स्थित झीट सेवा सहकारी समिति में बिना टोकन के धान खरीदी और स्टॉक जमा करने के गंभीर आरोप लगे हैं। इस गड़बड़ी की सूचना मिलते ही पूर्व मुख्यमंत्री और स्थानीय विधायक भूपेश बघेल खुद मौके पर पहुंचे, जिसके बाद पूरे प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया।
नियमों को ताक पर रखकर तौल: क्या है पूरा मामला?
CG Paddy Procurement News: कांग्रेस नेताओं का दावा है कि झीट समिति में बिना किसी वैध टोकन के किसानों का धान तौला गया, उसकी सिलाई की गई और उसे सीधे सरकारी स्टॉक में जमा कर दिया गया। नियमों के मुताबिक, बिना टोकन के किसान को बारदाना तक नहीं दिया जा सकता, लेकिन यहाँ करीब 1000 कट्टे धान बिना किसी कागजी कार्यवाही के स्टॉक में पाए गए। जैसे ही पूर्व मुख्यमंत्री वहां पहुंचे, उन लोगों की भीड़ जमा हो गई जिन्होंने बिना टोकन के अपना धान वहां डंप किया था।
“कोचियों से मिलीभगत का सीधा मामला”: भूपेश बघेल

CG Paddy Procurement News: मौके पर मौजूद तहसीलदार पवन ठाकुर से चर्चा करते हुए भूपेश बघेल ने कड़ी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने सवाल उठाया कि जब कई पंजीकृत किसान टोकन कटने के बावजूद महीनों से इंतजार कर रहे हैं, तो बिना टोकन वाला धान केंद्र के भीतर कैसे पहुंच गया? उन्होंने इसे सीधे तौर पर बिचौलियों या ‘कोचियों’ को फायदा पहुंचाने का जरिया बताया। बघेल ने साफ कहा कि इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
समिति प्रबंधक ने स्वीकारी गड़बड़ी!
CG Paddy Procurement News: दुर्ग ग्रामीण कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने आरोप लगाया कि समिति प्रबंधन और कोचियों के बीच गहरी सांठगांठ है। पूछताछ के दौरान समिति प्रबंधक सौरभ यादव ने मौके पर ही करीब 250 कट्टे धान बिना टोकन के जमा होने की बात स्वीकार की है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि यह संख्या कहीं अधिक हो सकती है और इसकी गहराई से जांच जरूरी है।
प्रशासनिक कार्रवाई: अब होगी एक-एक कट्टे की गिनती
CG Paddy Procurement News: मामले की गंभीरता को देखते हुए पाटन तहसीलदार पवन ठाकुर ने तत्काल जांच शुरू कर दी है। सहकारिता विभाग की टीम के साथ मिलकर अब नए और पुराने बारदानों के स्टॉक की भौतिक गणना की जा रही है। तहसीलदार ने आश्वासन दिया है कि गिनती पूरी होने के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर समिति के खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
किसानों में आक्रोश और कूटनीतिक सवाल
CG Paddy Procurement News: इस घटना ने प्रदेश में धान खरीदी की पारदर्शिता पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। एक तरफ आम किसान टोकन के लिए कतारों में खड़ा है, वहीं दूसरी ओर केंद्रों पर बिना टोकन के हजारों कट्टे धान जमा होना सिस्टम की बड़ी चूक की ओर इशारा करता है। भूपेश बघेल के इस ‘एक्सपोज’ के बाद अब प्रदेश की राजनीति में धान खरीदी का मुद्दा एक बार फिर गरमा गया है।



















