LIVE UPDATE
कृषि एवं पर्यावरणराजनीति

CG Politics: कांग्रेस ने BJP पर लगाया फर्जी किसानों को बोनस देने का आरोप….

NCG News dedk Raipur:-

रायपुर। धान बोनस को लेकर कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने भाजपा सरकार पर किसानों को धोखा देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि किसानों को एक साल का बोनस दिया गया। जिन किसानों के यहां बंटवारा हुआ, उन्हें भी बोनस नहीं मिला। आधे किसानों को ही लाभ मिला। यही नहीं कुछ फर्जी लोगों को बोनस देने का काम किया गया है। वीर बाल दिवस पर भाजपा के आरोप पर कांग्रेस ने पलटवार किया है। कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा की सरकार ईवीएम की सरकार हैं। भाजपा सरकार जनता के भरोसे की नहीं है। पूर्व की भूपेश सरकार ने जनता की सेवा की।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

CG Politics: कांग्रेस ने BJP पर लगाया फर्जी किसानों को बोनस देने का आरोप

पुरानी सरकार को कोसने के बजाय अपने सरकार के कार्यकाल के कामों पर भाजपा ध्यान दे। सुशील आनंद शुक्ला ने कांग्रेस स्थापना दिवस कार्यक्रम को लेकर बताया था कि एआईसीसी ने 148 साल पूरा कर लिया है। इस अवसर पर नागपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा विशाल रैली निकाली जाएगी। यही से लोकसभा चुनाव की तैयारी का शंखनाद होगा।

 

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE