LIVE UPDATE
कृषि एवं पर्यावरणरायपुर

CG Weather Update: लगातार वर्षा पर लगा ब्रेक, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का ताजा अपडेट

NCG NEWS DESK रायपुर।  मानसूनी बौछारों के साथ ही छत्‍तीसगढ़ के लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली है। बादल व बारिश की वजह से तापमान में भी गिरावट आ गई है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों तक लगातार वर्षा पर थोड़ा ब्रेक रहेगा और अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी की संभावना है। इस वर्ष मानसून विलंब से आने के कारण प्रदेश में औसत वर्षा भी काफी कम हुई है।

रायपुर का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

बुधवार सुबह से ही रायपुर सहित प्रदेश भर में बादल छाने के साथ ही रुक रुक कर हल्की वर्षा हुई। बीते कुछ दिनों से हो रही वर्षा के चलते इन दिनों मौसम में ठंडकता आ गई है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अब अगले सप्ताह से ही लगातार वर्षा शुरू होने के आसार है। हालांकि प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा होगी।

इन क्षेत्रों में हुई वर्षा

डौंडीलोहारा 19 सेमी, मोहला 13 सेमी, पथरिया-डोंगरगढ़ 11 सेमी, अंबागड़ चौकी-छुरिया 10 सेमी, गुंडरदेही 9 सेमी, गुरुर-मानपुर 8 सेमी वर्षा हुई। इसके साथ ही प्रदेश भर में हल्की से मध्यम वर्षा हुई।

प्रदेश भर में 148.5 मिमी औसत वर्षा

प्रदेश भर में जून महीने में अब तक 148.5 मिमी औसत वर्षा हुई है,जो सामान्य वर्षा की तुलना में 14 प्रतिशत कम है। अब तक सामान्य वर्षा 172.5 मिमी हो जानी थी।रायपुर में अब तक 196.9 मिमी वर्षा हुई है,जो सामान्य से 24 प्रतिशत ज्यादा है।

यह बन रहा सिस्टम

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि एक द्रोणिका उत्तर पश्चिम राजस्थान से उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी तक 1.5 किमी ऊंचाई तक फैला है। इसके प्रभाव से गुरुवार को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में गरज चमक के साथ छींटे पड़ेंगे। साथ ही बिजली भी गिर सकती है। अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी भी संभावित है।

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE