
रायपुर: CGPSC घोटाले के मास्टरमाइंड टामन सोनवानी के नक्शे कदम पर उनका साला देवेंद्र जोशी भी चल पड़ा। जोशी ने फूड इंस्पेक्टर और पटवारी की नौकरी के नाम पर बेरोजगार युवाओं को ठगकर करोड़ों रुपए की कमाई की। पुलिस की जांच में अब तक 20 से ज्यादा पीड़ित सामने आए हैं। CGPSC घोटाला: टामन सोनवानी के साले की बड़ी ठगी, बेरोजगारों से करोड़ों की ठगी का खुलासा
रेलवे कर्मी के साथ मिलकर किया फर्जीवाड़ा
पुलिस जांच में सामने आया है कि देवेंद्र जोशी और उसकी पत्नी ने एक रेलवे कर्मचारी के साथ मिलकर युवाओं से करोड़ों रुपए ठग लिए। पहले केवल चार युवाओं से 1 करोड़ रुपये वसूली की जानकारी थी, लेकिन अब यह संख्या बढ़कर 20 से अधिक हो गई है। CGPSC घोटाला: टामन सोनवानी के साले की बड़ी ठगी, बेरोजगारों से करोड़ों की ठगी का खुलासा
पुलिस के पास आ रहे पीड़ितों के फोन
जांच के दौरान आरोपी के मोबाइल पर लगातार फोन कॉल आ रहे हैं। पुलिस द्वारा कॉल रिसीव करने पर कई पीड़ितों ने पैसे देने की बात कबूल की। अब तक 20 से ज्यादा पीड़ितों की सूची तैयार कर ली गई है। CGPSC घोटाला: टामन सोनवानी के साले की बड़ी ठगी, बेरोजगारों से करोड़ों की ठगी का खुलासा
बेरोजगारों से 50-50 लाख रुपये तक वसूले
देवेंद्र जोशी और उसके साथियों ने बेरोजगारों को सरकारी नौकरी का झांसा देकर 50-50 लाख रुपये तक वसूले। अनुमान लगाया जा रहा है कि ठगी की कुल राशि 5 से 10 करोड़ रुपये तक हो सकती है। CGPSC घोटाला: टामन सोनवानी के साले की बड़ी ठगी, बेरोजगारों से करोड़ों की ठगी का खुलासा
रिश्तेदारी के चलते आए झांसे में
CGPSC के पूर्व अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी से करीबी रिश्तेदारी होने के कारण युवाओं को आसानी से झांसे में लिया गया। बेरोजगारों ने बिना शक किए लाखों रुपये दे दिए। पुलिस अब हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। CGPSC घोटाला: टामन सोनवानी के साले की बड़ी ठगी, बेरोजगारों से करोड़ों की ठगी का खुलासा


















