LIVE UPDATE
रायपुर

छत्तीसगढ़ में उजागर हुई मध्य भारत की सबसे बड़ी कर चोरी, सत्यम बालाजी ग्रुप पर आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई

रायपुर: आयकर विभाग ने सत्यम बालाजी ग्रुप में छत्तीसगढ़ की अब तक की सबसे बड़ी कर चोरी का खुलासा किया है। आयकर अन्वेषण विंग की टीमों ने राइस मिलिंग और ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़े इस ग्रुप के दो दर्जन ठिकानों पर छापेमारी की। जांच के दौरान 900 करोड़ रुपये से अधिक के कच्चे लेनदेन के दस्तावेज जब्त किए गए। छत्तीसगढ़ में उजागर हुई मध्य भारत की सबसे बड़ी कर चोरी, सत्यम बालाजी ग्रुप पर आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई

आयकर विभाग के इनपुट से ज्यादा कर चोरी का खुलासा

जांच में सामने आया कि कंपनी की कर चोरी पहले मिले इनपुट से कहीं ज्यादा है। आयकर अधिकारियों ने बीते 6 वर्षों के इनकम टैक्स रिटर्न की जांच कर कंपनी के रिकॉर्ड, स्टॉक और वित्तीय लेनदेन की गहन समीक्षा की। इस दौरान नॉन-टैक्सेबल कैश ट्रांजेक्शन से जुड़े दस्तावेज, ब्रोकर और मिलरों से जुड़े काले धन के सबूत मिले। छत्तीसगढ़ में उजागर हुई मध्य भारत की सबसे बड़ी कर चोरी, सत्यम बालाजी ग्रुप पर आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

10 करोड़ कैश और 3.50 करोड़ की ज्वेलरी जब्त

छापेमारी के दौरान सत्यम बालाजी ग्रुप और उसकी सहयोगी कंपनियों से 10 करोड़ रुपये नकद और 3.50 करोड़ रुपये की ज्वेलरी जब्त की गई। छत्तीसगढ़ में उजागर हुई मध्य भारत की सबसे बड़ी कर चोरी, सत्यम बालाजी ग्रुप पर आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई

सत्यम बालाजी ग्रुप का बड़ा कारोबार

  • सत्यम बालाजी ग्रुप गैर-बासमती चावल के सबसे बड़े निर्यातकों में से एक है।
  • इसका आधिकारिक टर्नओवर 2,000 करोड़ रुपये है, लेकिन 1,600 करोड़ का कारोबार कच्चे लेनदेन में किया जा रहा था।
  • धान खरीदी कच्चे में होती थी और चावल मिलिंग के बाद पक्के में एक्सपोर्ट किया जाता था।
  • मुख्य रूप से अफ्रीकी देशों और वियतनाम को निर्यात होता था।
  • इसकी सहयोगी कंपनी साईं हनुमंत इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड का कारोबार भी 1,000 करोड़ रुपये का बताया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में उजागर हुई मध्य भारत की सबसे बड़ी कर चोरी, सत्यम बालाजी ग्रुप पर आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE