छत्तीसगढ़ DMF घोटाला: पूर्व असिस्टेंट कमिश्नर माया वारियर गिरफ्तार

DMF फंड के दुरुपयोग पर ED का शिकंजा, माया वारियर हिरासत में
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित DMF घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने माया वारियर को गिरफ्तार कर लिया है। माया वारियर, जो कोरबा जिले में आदिवासी विकास विभाग में असिस्टेंट कमिश्नर पद पर कार्यरत रह चुकी हैं, को कोर्ट में पेश कर 23 अक्टूबर तक कस्टोडियल रिमांड पर भेजा गया है। छत्तीसगढ़ DMF घोटाला: पूर्व असिस्टेंट कमिश्नर माया वारियर गिरफ्तार
DMF घोटाले में माया वारियर की गिरफ्तारी
इस घोटाले में ED ने वर्ष 2022 में जांच शुरू की थी, जब भिलाई के जुनवानी क्षेत्र में माया वारियर के आवास पर छापेमारी की गई थी। माया पर कोरबा में कलेक्टर रानू साहू के कार्यकाल के दौरान DMF फंड के अनुचित इस्तेमाल का आरोप है। माया वारियर, उस समय परियोजना प्रशासक और सहायक आयुक्त के पद पर थीं। छत्तीसगढ़ DMF घोटाला: पूर्व असिस्टेंट कमिश्नर माया वारियर गिरफ्तार
रिमांड पर ED की पूछताछ जारी
कोर्ट ने माया वारियर को 7 दिन की रिमांड पर भेजा है, जिसमें ED उनसे फंड के दुरुपयोग और टेंडर आवंटन में आर्थिक अनियमितताओं पर पूछताछ करेगी। यह भी बताया जा रहा है कि माया वारियर, जेल में बंद निलंबित IAS रानू साहू की करीबी थीं। ED ने रानू साहू से पूछताछ के लिए भी प्रोडक्शन वारंट मांगा था, लेकिन उनकी तबीयत खराब होने के कारण यह संभव नहीं हो पाया। छत्तीसगढ़ DMF घोटाला: पूर्व असिस्टेंट कमिश्नर माया वारियर गिरफ्तार
टेंडर आवंटन में आर्थिक अनियमितताओं का आरोप
इस घोटाले में EOW ने धारा 120 बी और 420 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोप है कि DMF कोरबा फंड से टेंडर आवंटन में अवैध लाभ पहुंचाया गया है। इससे राज्य में DMF फंड के बड़े स्तर पर दुरुपयोग का मामला उजागर हुआ है। छत्तीसगढ़ DMF घोटाला: पूर्व असिस्टेंट कमिश्नर माया वारियर गिरफ्तार



















