छत्तीसगढ़: सरकारी कर्मचारी नशे में धुत्त होकर बियर की बोतल के साथ नाचते नजर आए, SDM ने जारी किया नोटिस

सरगुजा (मैनपाट): मैनपाट जनपद पंचायत के कुछ सरकारी कर्मचारियों का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में कर्मचारी शासकीय हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के बाहर बियर की बोतल हाथ में लिए नशे में धुत्त होकर डांस कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि ये कर्मचारी मैनपाट जनपद पंचायत में तैनात हैं। छत्तीसगढ़: सरकारी कर्मचारी नशे में धुत्त होकर बियर की बोतल के साथ नाचते नजर आए, SDM ने जारी किया नोटिस
SDM ने लिया संज्ञान, जारी किया नोटिस
सीतापुर SDM रवि राही ने मीडिया से बातचीत में पुष्टि की कि यह वीडियो हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी मैनपाट के बाहर का है, जिसमें जनपद के कुछ कर्मचारी बियर की बोतल हाथ में लेकर नाचते दिख रहे हैं। इस अनुचित आचरण को लेकर SDM ने कड़ा रुख अपनाते हुए संबंधित कर्मचारियों को नोटिस जारी करने का आदेश दिया है और मामले में जवाब मांगा है। छत्तीसगढ़: सरकारी कर्मचारी नशे में धुत्त होकर बियर की बोतल के साथ नाचते नजर आए, SDM ने जारी किया नोटिस
कड़ी कार्रवाई की चेतावनी
SDM रवि राही ने स्पष्ट किया कि सरकारी कर्मचारियों का ऐसा आचरण जनपद के नियमों के खिलाफ है और इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मामले में संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई भी की जा सकती है छत्तीसगढ़: सरकारी कर्मचारी नशे में धुत्त होकर बियर की बोतल के साथ नाचते नजर आए, SDM ने जारी किया नोटिस









