LIVE UPDATE
रायपुर

छत्तीसगढ़: रवि मित्तल बने जनसंपर्क आयुक्त

रायपुर में आईएएस अफसरों का तबादला:

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने आज 10 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है, जिसमें तीन जिलों के कलेक्टर भी शामिल हैं। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार, डॉ. रवि मित्तल को जनसंपर्क विभाग का नया आयुक्त नियुक्त किया गया है। छत्तीसगढ़: रवि मित्तल बने जनसंपर्क आयुक्त

रवि मित्तल का अनुभव:

जशपुर के कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल 2016 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। इससे पहले वे 2018 में बगीचा एसडीएम के पद पर कार्यरत थे। इसके अलावा, महासमुंद, रायगढ़ और रायपुर में जिला पंचायत के सीईओ के रूप में भी उनकी सेवाएं रही हैं। जशपुर जिले में कलेक्टर के रूप में, उन्हें कई बड़ी जिम्मेदारियां निभाने का मौका मिला है। छत्तीसगढ़: रवि मित्तल बने जनसंपर्क आयुक्त

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

शैक्षणिक पृष्ठभूमि:

डॉ. रवि मित्तल ने मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज, दिल्ली से एमबीबीएस की डिग्री प्राप्त की। कार्य के व्यापक दायरे को देखते हुए उन्होंने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में जाने का निर्णय लिया। उन्होंने जशपुर की खस्ताहाल सड़कों को अपनी बड़ी चुनौती माना है। छत्तीसगढ़: रवि मित्तल बने जनसंपर्क आयुक्त

अन्य अधिकारियों के तबादले:

इस बदलाव में सूजरपुर के कलेक्टर रोहित व्यास को जशपुर भेजा गया है, जबकि उन्हें सीएम के गृह जिले का कलेक्टर बनाया गया है। मोहला-मानपुर के कलेक्टर एस. जयवर्धन को सूरजपुर का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है। तुलिका प्रजापति को मोहला-मानपुर का कलेक्टर बनाया गया है। छत्तीसगढ़: रवि मित्तल बने जनसंपर्क आयुक्त

नए पदस्थापन:

जिन अधिकारियों को पदस्थ किया गया है, उनमें जन्‍मेजय महोबे को महिला बाल विकास विभाग का संचालक, जगदीश सोनकर को मंत्रालय में पदस्थ, विजय दयाराम को राष्‍ट्रीय ग्रामीण स्‍वास्‍थ्‍य मिशन का प्रबंध संचालक, प्रतिष्‍ठा ममगाई को बस्‍तर जिला पंचायत का सीईओ और जयंत नाहटा को दंतेवाड़ा का सीईओ बनाया गया है। छत्तीसगढ़: रवि मित्तल बने जनसंपर्क आयुक्त

 

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE