रायपुर | छत्तीसगढ़ पुलिस महकमे में नए DGP की नियुक्ति को लेकर चर्चा जोरों पर है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो आज (मंगलवार) शाम तक नया पुलिस महानिदेशक (DGP) नियुक्त किया जा सकता है। छत्तीसगढ़ को मिलेगा नया DGP, आज हो सकता है ऐलान
कौन बनेगा छत्तीसगढ़ का नया DGP?
दो वरिष्ठ IPS अधिकारी, पवनदेव और अरुणदेव, इस दौड़ में सबसे आगे हैं।
सरकार ने DGP के नामों को UPSC (संघ लोक सेवा आयोग) को भेजा है।
UPSC की मंजूरी के बाद ही नए DGP की आधिकारिक घोषणा होगी। छत्तीसगढ़ को मिलेगा नया DGP, आज हो सकता है ऐलान
अशोक जुनेजा का कार्यकाल समाप्त
अभी तक DGP रहे अशोक जुनेजा का कार्यकाल सोमवार को समाप्त हो गया।
वे दो बार सेवा विस्तार पा चुके थे, लेकिन इस बार अब तक कोई नया आदेश जारी नहीं हुआ है।
यदि नए DGP की घोषणा में देरी होती है, तो किसी वरिष्ठ IPS अधिकारी को प्रभारी DGP बनाया जा सकता है।
छत्तीसगढ़ पुलिस महकमे में इस नियुक्ति को लेकर बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ को मिलेगा नया DGP, आज हो सकता है ऐलान