LIVE UPDATE
भारत

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने दिया बड़ा बयान : हार का ठीकरा EVM पर फोड़ने वालों को CEO की सलाह-‘जिन्हें छेड़छाड़ का शक, वो EVM के कमरे के बाहर सो सकते हैं’!

NCG NEWS DESK New Delhi :-

चुनाव में हार का ठीकरा EVM पर फोड़ने वालों को मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बड़ा बयान दिया है। ये बयान राजस्थान के मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता का है। बता दें कि, लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी और कांग्रेस जोरशोर से प्रचार प्रसार में जुटी हुई है। बीजेपी ने इस बार 400 पार का नारा दिया है। इस बीच चुनावी नतीजों से पहले ही कांग्रेस लगातार भाजपा पर ईवीएम हेक का आरोप लगा रही है। राजस्थान के विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस को बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा तो भी कांग्रेस ने ईवीएम से छेड़छाड़ का आरोप लगा दिया था। विपक्ष के इन्हीं आरोपों के जवाब में प्रवीण गुप्ता का यह बयान सामने आया है।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

प्रवीण गुप्ता ने क्या कहा?

मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) प्रवीण गुप्ता का का कहना है कि ‘कई बार ये बात साबित हो चुकी है कि ईवीएम से छेड़छाड़ करना संभव नहीं है। फिर भी किसी राजनीति दल को शक हो तो जहां ईवीएम रखी जाती है, उन कमरों के बाहर सो सकते हैं, हमें कोई आपत्ति नहीं है।’

प्रवीण गुप्ता ने कहा कि चुनाव के दौरान EVM के इस्तेमाल को लेकर एक गाइडलाइन तय है। इसके इस्तेमाल के दौरान बहुत सख्ती बरती जाती है। वर्ष 1998 से इनके माध्यम से ही चुनाव करवाए जा रहे हैं। अभी तक कभी भी इनके साथ परिणाम प्रभावित करने की बात साबित नहीं हो सकी है। फिर भी अगर ईवीएम से छेड़छाड़ हो सकती है तो कोई करके दिखा दे।

ये भी पढ़े :-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE