LIVE UPDATE
बालोदहमर छत्तीसगढ़

हड़ताल पर बैठे 31 अफसरों को मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने किया बर्खास्त

NCG NEWS DESK  बालोद। जिले के चिकित्सक, ग्रामीण स्वास्थ्य संगठन के सदस्य और स्टाफ नर्स अपनी मांगों को लेकर बीते दो सप्ताह से हड़ताल पर हैं। जिले से भी हड़ताल पर गए ग्रामीण स्वास्थ्य कर्मचारियों को बर्खास्त किया जा रहा है.अभी तक 31 आरएचओ को बर्खास्त किया जा चुका है। अन्य कर्मचारियों की सूची तैयार की जा रही है. इस बात की जानकारी जिला छत्तीसगढ़ चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी ने दी है।

छत्तीसगढ़ मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि मैं ही नियोक्ता हूं। मैंने ही 31 आरएचओ को बर्खास्त किया है. जो स्टाफ नर्स की नियुक्ति हुई है, उनकी सूची बनाकर संयुक्त संचालक को भेज दी गई है। मेडिकल ऑफिसर्स की सूची भी बना कर शासन को सौंपा जा चुका है। बता दें कि स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न पद पर काम कर रहे अधिकारी कर्मचारियों के हड़ताल के कारण बालोद में स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई है। विकासखंड स्टार के अधिकारियों को भी हटाने की प्रक्रिया की जा रही है।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

वहीं, बालोद के संघ के जिला सचिव डॉ शिरीष सोनी ने इस बारे में बताया कि जिन स्वास्थ्य कर्मचारियों ने कोरोन काल में अपनी जान जोखिम में डालकर काम किया. वे जब अपनी हक की लड़ाई लड़ते है तो सरकार दबाव बनाती है। हमारे संगठन के लगभग सभी सदस्यों ने सामूहिक त्याग पत्र दे दिया है। सरकार ने खुद घोषणा किया था। अब सरकार ही अपने किए गए वादे को पूरा नहीं कर रही है तो ये सारी चीजें समझ से परे है। हम सरकार के सामने झुकने वाले नहीं हैं। यहां पर प्रशासन अब आंदोलन कर रहे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारियों पर दबाव बना रही है।

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE