LIVE UPDATE
रायपुर

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने संत पवन दीवान और चंदूलाल चंद्राकर की जयंती पर दी श्रद्धांजलि

पत्रकारिता के अग्रदूत चंदूलाल चंद्राकर को मुख्यमंत्री ने किया नमन

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 1 जनवरी को प्रसिद्ध पत्रकार और राजनेता श्री चंदूलाल चंद्राकर की जयंती पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि चंद्राकर जी ने निर्भीक पत्रकारिता के माध्यम से समाज के ज्वलंत मुद्दों को उठाया और अपनी लेखनी से जनहित के कार्य किए।
उन्होंने कई महत्वपूर्ण विभागों में मंत्री का कार्यभार संभालते हुए देशसेवा में अहम योगदान दिया। मुख्यमंत्री ने कहा, “श्री चंदूलाल चंद्राकर की निष्पक्ष और मूल्यों पर आधारित पत्रकारिता हमेशा नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्त्रोत बनी रहेगी।” मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने संत पवन दीवान और चंदूलाल चंद्राकर की जयंती पर दी श्रद्धांजलि

संत पवन दीवान की जयंती पर मुख्यमंत्री ने की श्रद्धांजलि अर्पित

छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय कवि और कथावाचक संत पवन दीवान की जयंती पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा, “संत पवन दीवान ने छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण आंदोलन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी वाणी में माटी की सोंधी महक थी, जो आम जनता से सीधे जुड़ जाती थी।”
मुख्यमंत्री ने कहा कि संत दीवान की स्मृतियां हमेशा छत्तीसगढ़ के जनमानस में जीवित रहेंगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने संत पवन दीवान और चंदूलाल चंद्राकर की जयंती पर दी श्रद्धांजलि

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

चंदूलाल चंद्राकर और संत पवन दीवान का योगदान अविस्मरणीय

मुख्यमंत्री ने दोनों महान विभूतियों को श्रद्धांजलि देते हुए उनके योगदान को याद किया और कहा कि ये दोनों हस्तियां छत्तीसगढ़ के इतिहास में हमेशा अमर रहेंगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने संत पवन दीवान और चंदूलाल चंद्राकर की जयंती पर दी श्रद्धांजलि

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE