LIVE UPDATE
रायपुर

49 पदों पर भर्ती के लिए सिविल जज के विज्ञापन जारी

NCG NEWS DESK रायपुर : छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (PSC) ने सिविल जज के 49 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। ऑनलाइन आवेदन 5 जून से 24 जून तक किए जा सकेंगे। 25 और 26 जून को आवेदन में त्रुटि सुधार किया जा सकेगा। इसके बाद शुल्क जमा करने पर 27 और 28 जून को आवेदन में सुधार करने का अवसर दिया जाएगा। 49 पदों में 21 अनारक्षित हैं।

6 अनुसूचित जाति, 15 अनुसूचित जनजाति और 7 पोस्ट ओबीसी के लिए आरक्षित हैं। बता दें कि पिछले साल सिविल जज के 48 पदों पर-भर्ती की प्रक्रिया शुरू की गई थी।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

इसके लिए प्रारंभिक परीक्षा हो चुकी है, जिसके नतीजे भी आ गए हैं। 27 जून को लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। आयु सीमा एक जनवरी 2024 को 21 वर्ष से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके साथ ही शैक्षिक योग्यता कीबात करें तो किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कानून में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।

छत्तीसगढ़ सिविल जज के पद पर आवेदन करने वाले राज्य के बाहर के आवेदकों को 400 रुपये शुल्क देना होगा। जबकि छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है। अधिक जानकारी सीजी पीएससी की वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है।

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE