LIVE UPDATE
बिलासपुर

सिविल लाइन पुलिस ने व्यापारी के साथ लूट के मास्टरमाइंड प्लान का किया खुलासा

बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक व्यापारी के साथ हुई लूट की साजिश का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर सिविल लाइन पुलिस टीम ने 8 घंटों के भीतर ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से चाकू और मोबाइल फोन सहित अन्य सामान भी जब्त किया गया है। सिविल लाइन पुलिस ने व्यापारी के साथ लूट के मास्टरमाइंड प्लान का किया खुलासा

8 घंटे में पकड़े गए आरोपी, साजिश का खुलासा

सिविल लाइन पुलिस ने व्यापारी के बेटे योगेश पंजवानी पर जानलेवा हमले में शामिल 7 आरोपियों और दो विधि से संघर्षरत बालकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 150 कैमरे खंगाले और मुख्य आरोपी का सुराग लगाया। पुलिस ने बताया कि घटना के दिन आरोपियों ने व्यापारी की दुकान के पास रेकी की थी और उसे लूटने की योजना बनाई थी। सिविल लाइन पुलिस ने व्यापारी के साथ लूट के मास्टरमाइंड प्लान का किया खुलासा

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

घटना में शामिल सामान और मोबाइल फोन जब्त

पुलिस ने आरोपियों से लूट में इस्तेमाल किए गए चाकू, दो मोटरसाइकिल और 8 मोबाइल फोन जब्त किए हैं। इस साजिश में शामिल सभी आरोपियों ने व्यापारी की दिनचर्या की जानकारी इकट्ठा की थी और उसी के अनुसार योजना बनाई थी।  सिविल लाइन पुलिस ने व्यापारी के साथ लूट के मास्टरमाइंड प्लान का किया खुलासा

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान

घटना में शामिल आरोपियों की पहचान जैदुल हक, सैयद साद अली, वेद प्रसाद जांगड़े, हंसराज राय, आदिल खान, सैयद अहमद रजा, प्रशांत राव उर्फ आर्यन के रूप में हुई है। सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। सिविल लाइन पुलिस ने व्यापारी के साथ लूट के मास्टरमाइंड प्लान का किया खुलासा

सिविल पुलिस की त्वरित कार्रवाई

गरबा कार्यक्रमों के दौरान सिविल पुलिस ने अपराधियों पर नजर रखने के लिए अतिरिक्त कर्मचारियों को तैनात किया था। इसी दौरान कुछ संदिग्ध लोगों को पकड़ा गया। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से भी चाकू बरामद हुए हैं। सिविल लाइन पुलिस ने व्यापारी के साथ लूट के मास्टरमाइंड प्लान का किया खुलासा

 

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE