भारत
CM हेमंत सोरेन की मुश्किलें बढ़ीं, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने पूछताछ के लिए बुलाया

NCG NEWS DESK NEWS DELHI:-
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को 12 दिसंबर को पूछताछ के लिए बुलाया है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के नेता सोरेन को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में एजेंसी के सामने पेश होने के लिए कहा गया है।
WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!
यह छठी बार है, जब ईडी ने सोरेन को पूछताछ के लिए बुलाया है। सोरेन ने पहले वित्तीय जांच एजेंसी के सभी समन को नजरअंदाज कर दिया था।
ईडी ने सोरेन को 8 अगस्त, 19 अगस्त और 1 सितंबर को समन जारी कर क्रमश: 14, 24 अगस्त और 9 सितंबर को उसके सामने पेश होने को कहा था। उसके बाद ईडी ने चौथा समन जारी किया और उन्हें 23 सितंबर को उनके सामने पेश होने के लिए कहा। पांचवें समन में उन्हें 4 अक्टूबर को उसके सामने पेश होने के लिए कहा गया।
ये भी पढ़े :-
- 20 लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया ED अधिकारी, एंटी करप्शन विंग ने ईडी दफ्तर में मारी रेड
- आईईडी की चपेट में आने से एक मजदुर की मौत, वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल
- मित्तल, टाटा, अडानी नहीं मुकेश अंबानी हैं देश के सबसे बड़े कर्जदार
- समाज कल्याण मंत्री के 9 ठिकानों पर ईडी का छापा, मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा है मामला



















