कलेक्टर सोनिया मीणा ने पत्रकार की बहन पर साधा निशाना? जांच और नोटिस की कार्रवाई से उठे सवाल

भोपाल: मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम (होशंगाबाद) जिले में कलेक्टर सोनिया मीणा द्वारा भोपाल के पत्रकार कुलदीप सिंगोरिया की बहन ज्योति बरदिया को जांच और नोटिस के माध्यम से प्रताड़ित किए जाने का मामला सामने आया है। पत्रकार कुलदीप का आरोप है कि उनके द्वारा जिले में खाद के लिए संघर्षरत किसानों पर हुए लाठीचार्ज की खबर प्रसारित करने के बाद, कलेक्टर सोनिया मीणा ने यह कदम उठाया। कलेक्टर सोनिया मीणा ने पत्रकार की बहन पर साधा निशाना? जांच और नोटिस की कार्रवाई से उठे सवाल
लाठीचार्ज की खबर से नाखुश हुईं कलेक्टर
कुछ दिन पहले नर्मदापुरम जिले में खाद की कमी से जूझ रहे किसानों पर लाठीचार्ज की खबर प्रकाशित होने के बाद कलेक्टर सोनिया मीणा ने इस पर आपत्ति जताई। रिपोर्ट के अनुसार, कलेक्टर ने पत्रकार कुलदीप सिंगोरिया की जानकारी जुटाई और पाया कि उनकी बहन ज्योति बरदिया नर्मदापुरम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद पर कार्यरत हैं। इसके तुरंत बाद प्रशासन ने जांच की कार्रवाई की और 24 अक्टूबर को तहसीलदार कीर्ति पवार और टीम ने आंगनबाड़ी केंद्र पर जांच की। जांच में कोई बड़ी खामी नहीं मिली, पर कलेक्टर ने फिर भी कार्रवाई जारी रखी। कलेक्टर सोनिया मीणा ने पत्रकार की बहन पर साधा निशाना? जांच और नोटिस की कार्रवाई से उठे सवाल
रात में जगाकर थमाया नोटिस, परिवार परेशान
पत्रकार कुलदीप ने इस घटनाक्रम की सूचना प्रदेश के प्रभारी मंत्री राकेश सिंह और मुख्यमंत्री कार्यालय को दी। इसके बावजूद, कलेक्टर ने एसडीएम से उनकी बहन ज्योति को कारण बताओ नोटिस जारी करवाया। इस नोटिस की तामील इतनी जल्दी कराई गई कि रात 10 बजे प्रशासनिक अमला गांव पहुंचा और सो रहे परिवार को जगाकर नोटिस थमा दिया गया। इस मामले पर जब ‘द सूत्र’ ने कलेक्टर सोनिया मीणा से प्रतिक्रिया मांगी, तो उन्होंने कॉल का जवाब नहीं दिया। कलेक्टर सोनिया मीणा ने पत्रकार की बहन पर साधा निशाना? जांच और नोटिस की कार्रवाई से उठे सवाल
पूर्व विवाद: कोर्ट में फटकार और मानहानि का केस
सूत्रों के मुताबिक, इससे पहले भी कलेक्टर सोनिया मीणा ने भोपाल के पत्रकार अभिषेक दुबे पर मानहानि का मामला दर्ज कराया था। जुलाई 2024 में हाईकोर्ट से उनके विवाद की भी खबर आई थी, जब उन्होंने सीधे जज को चिट्ठी लिखी थी। इस पर जस्टिस गुरपाल सिंह अहलूवालिया ने कलेक्टर को कड़ी फटकार लगाई थी। कलेक्टर सोनिया मीणा ने पत्रकार की बहन पर साधा निशाना? जांच और नोटिस की कार्रवाई से उठे सवाल



















