रायपुर: स्कूल में 10 लाख का गबन, कोतवाली थाने में दर्ज हुई शिकायत

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के नवरंग पब्लिक स्कूल में 10 लाख रुपये से अधिक के गबन का मामला सामने आया है। इस गबन की शिकायत स्कूल प्रबंधन की ओर से मंजू परिहार ने कोतवाली थाने में दर्ज करवाई है। रायपुर: स्कूल में 10 लाख का गबन, कोतवाली थाने में दर्ज हुई शिकायत
गबन के गंभीर आरोप
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि स्कूल संपत्ति के तहत यह धनराशि अनुचित तरीके से निजी बैंक खातों और अन्य व्यक्तिगत लेन-देन में ट्रांसफर की गई। यह रकम छात्रों और स्कूल के बुनियादी ढांचे के लिए निर्धारित थी, जिसे कथित तौर पर प्रियंका लोक कल्याण समिति ने गबन किया। रायपुर: स्कूल में 10 लाख का गबन, कोतवाली थाने में दर्ज हुई शिकायत
स्कूल और छात्रों के हितों पर असर
मंजू परिहार ने शिकायत में पुलिस और कलेक्टर से मांग की है कि इस मामले की गहन जांच की जाए। उन्होंने गबन की गई धनराशि को वापस लाने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है ताकि स्कूल और छात्रों के हितों की रक्षा की जा सके। रायपुर: स्कूल में 10 लाख का गबन, कोतवाली थाने में दर्ज हुई शिकायत
पुलिस जांच में जुटी
कोतवाली पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले ने शिक्षा संस्थानों में वित्तीय अनियमितताओं को लेकर चिंता बढ़ा दी है। रायपुर: स्कूल में 10 लाख का गबन, कोतवाली थाने में दर्ज हुई शिकायत



















