बिलासपुरहमर छत्तीसगढ़
कांग्रेस नेता ने की सरेआम फायरिंग…सहम गए बस स्टैंड में मौजूद लोग

NCG NEWS DESK Bilaspur :
न्यायधानी के यूथ कांग्रेस शहर अध्यक्ष शेरू असलम का नाम तो सभी को याद होगा। कुछ समय पहले शेरू असलम किसान को धमकी देने और पद का रौब जमाने को लेकर सुर्खियों में आया था। इसके बाद लोगों ने उसकी जमकर आलोचना की थी। वहीं अब शेरू असलम का एक और वीडियो सामने आया है। इस वीडियो के वायरल होते ही हर तरफ खलबली मच गई है।
WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!
BREAKING: कांग्रेस विधायक सड़क दुर्घटना में घायल, भरोसा यात्रा के दौरान बाइक हुई दुर्घटनाग्रस्त
दरअसल, वायरल हो रहे वीडियो में यूथ कांग्रेस के शहर अध्यक्ष शेरू असलम भीड़ के बीच की हवाई फायरिंग करते हुए नजर आ रहा है। यह वीडियो बिलासपुर के पुराने बस स्टैंड का बताया जा रहा है। शेरू असलम पर पहले भी किसान को धमकाने और पद का रौब दिखाते हुए वीडियो वायरल हो चुका है। इस मामले में शेरू असलम पर कार्रवाई भी की गई थी।



















