सीबीआई छापेमारी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदेशभर में जोरदार प्रदर्शन

भूपेश बघेल और देवेंद्र यादव के घर छापे पर कांग्रेस का विरोध
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में पूर्व मुख्यमंत्री एवं एआईसीसी महासचिव भूपेश बघेल और भिलाई विधायक देवेंद्र यादव के घर व अन्य ठिकानों पर सीबीआई छापेमारी के खिलाफ कांग्रेस ने प्रदेशभर में उग्र विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का पुतला दहन किया गया और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई। सीबीआई छापेमारी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदेशभर में जोरदार प्रदर्शन
ईडी और सीबीआई के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी (शहर/ग्रामीण) के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता कांग्रेस भवन में एकत्र हुए और ईडी व सीबीआई के खिलाफ नारेबाजी की।
? “ईडी मुर्दाबाद”, “तानाशाही नहीं चलेगी”, “प्रजातंत्र बचाना है – भाजपा को भगाना है” जैसे नारे लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ता नेहरू चौक पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया। सीबीआई छापेमारी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदेशभर में जोरदार प्रदर्शन
विजय पांडेय का केंद्र सरकार पर बड़ा हमला
शहर कांग्रेस अध्यक्ष विजय पांडेय ने कहा कि मोदी सरकार जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है।
? “पहले ईडी ने भूपेश बघेल के घर छापा मारा, लेकिन कुछ नहीं मिला, तो अब सीबीआई को भेज दिया गया।”
? उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार विपक्षी नेताओं को बदनाम करने की साजिश रच रही है। सीबीआई छापेमारी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदेशभर में जोरदार प्रदर्शन
महादेव सट्टा मामले में भाजपा पर पक्षपात का आरोप
? विजय पांडेय ने कहा कि महादेव सट्टा किंग से जुड़े भाजपा नेताओं के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही।
? भिलाई में भाजपा नेता के भाई की गाड़ी पकड़ी गई, लेकिन कोई पूछताछ तक नहीं हुई।
? उन्होंने सवाल उठाया – “जब केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार है, तो महादेव सट्टा पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही?” सीबीआई छापेमारी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदेशभर में जोरदार प्रदर्शन
“भय का माहौल बना रही भाजपा सरकार” – दिलीप लहरिया
मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया ने भाजपा पर तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाया।
? “जो भी भाजपा के भ्रष्टाचार का खुलासा करता है, उसके खिलाफ जांच एजेंसियों को लगा दिया जाता है।”
? “विधानसभा में मुद्दे उठाने पर नेताओं को डराने की कोशिश की जाती है।”
? उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की असफलताओं पर सवाल उठाने वालों को दबाने की रणनीति अपनाई जा रही है। सीबीआई छापेमारी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदेशभर में जोरदार प्रदर्शन



















