LIVE UPDATE
शिक्षा

7 हजार 411 पदों पर निकली कांस्टेबल भर्ती, नोटिफिकेशन जारी, इस दिन शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

NCG NEWS DESK भोपाल :मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने कॉन्स्टेबल के 7411 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। भर्ती के लिए हाईस्कूल और 8वीं पास आवेदन कर सकते हैं। जानकारी के मुताबिक आवेदन 26 जून 2023 से शुरू होगा। वहीं, अभ्यर्थी 10 जुलाई तक आवेदन कर सकेंग और 12 अगस्त से भर्ती के लिए परीक्षा शुरू होगी। आवेदन करने का स्टेप्स esb.mp.gov.in पर दिया जाएगा।

नोटिफिकेशन के मुताबिक यह भर्ती मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल की ओर से की जाएगी। भर्ती के जरिए कॉन्स्टेबल के कुल 7 हजार 411 पदों को भरा जाएगा। इन पदों सिपाही जीडी विशेष सशस्त्र बल के लिए 2646 और सिपाही जीडी के 4444 पदों को भरा जाएगा। वहीं सिपाही जीडी, रेडियो आपरेटर के 321 पद भरे जानें हैं।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

योग्यता

सिपाही जीडी के लिए अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स का 10वीं पास होना अनिवार्य है। वहीं, एसटी वर्ग के लिए योग्यता 8वीं पास रखी गई है। हालांकि, सिपाही रेडियो आपरेटर पद के लिए कैंडिडेट्स को 12वीं पास होना चाहिए।

उम्र सीमा

आवेदकों के आयु की गणना 10 जुलाई 2023 से की जाएगी। हालांकि, आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों आयु सीमा में छूट दी जाएगी। अधिक जानकारी अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।

चयन प्रक्रिया

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, तकनीकी परीक्षा और पीईटी के जरिए किया जाएगा।

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE