राजधानी रायपुर में अपराध पर नियंत्रण कमजोर, टिकरापारा थाना प्रभारी पर कार्रवाई में लापरवाही के आरोप

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अपराध के मामलों में बढ़ोतरी के चलते पुलिस प्रशासन पर सवाल खड़े हो रहे हैं। हाल ही में टिकरापारा थाना क्षेत्र के संजय नगर में अपराधियों के बढ़ते हौसले और पुलिस की कार्रवाई में ढिलाई को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। आरोप है कि पार्षद के भतीजे और अहम आवाज़ न्यूज़ के संपादक के बेटे, सद्दाम अख्तर, पर कई बार धमकी देने, गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लग चुका है, लेकिन पुलिस की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। राजधानी रायपुर में अपराध पर नियंत्रण कमजोर, टिकरापारा थाना प्रभारी पर कार्रवाई में लापरवाही के आरोप
सद्दाम अख्तर पर आरोप, थाना प्रभारी की भूमिका पर सवाल
स्थानीय निवासियों ने बताया कि सद्दाम अख्तर, जो कि पार्षद समीर अख्तर का भाई है, आए दिन लोगों को धमकाने और मारपीट करने में लिप्त रहता है। शिकायत के बावजूद थाना प्रभारी द्वारा मामले को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। हाल ही की घटना में, संजय नगर निवासी मोईन चिश्ती के साथ हुए विवाद में सद्दाम ने मोईन पर हमला कर दिया। मोईन के परिवार द्वारा इस मामले की शिकायत टिकरापारा थाने में की गई, लेकिन आरोप है कि थाना प्रभारी ने शिकायत को नजरअंदाज किया और आरोपित की गिरफ्तारी में देरी की। राजधानी रायपुर में अपराध पर नियंत्रण कमजोर, टिकरापारा थाना प्रभारी पर कार्रवाई में लापरवाही के आरोप
स्थानीय लोगों में आक्रोश, पुलिस पर उठे सवाल
इस घटना के बाद संजय नगर के निवासियों में गुस्सा है और लोग थाना प्रभारी की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं। पुलिस की कार्रवाई में ढिलाई के कारण अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। अब देखना यह है कि उच्च अधिकारी इस मामले में उचित कदम उठाते हैं या नहीं, या फिर टिकरापारा थाना प्रभारी की लापरवाही का फायदा अपराधियों को मिलता रहेगा। राजधानी रायपुर में अपराध पर नियंत्रण कमजोर, टिकरापारा थाना प्रभारी पर कार्रवाई में लापरवाही के आरोप



















