LIVE UPDATE
भारत

चचेरा भाई नाबालिग से 8 माह तक बनाता रहा संबंध, पेट फूलने पर हुआ खुलासा

NCG NEWS DESK कपूरथला : कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की से उसके चचेरे भाई ने दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। जिससे शहर में लोगों के होश उड़ गए है।

जानकारी के अनुसार आरोपी चचेरा भाई सात-आठ माह से 15 साल की नाबालिग बहन से संबंध बना रहा था। परिवार को जानकारी तब प्राप्त हुई जब नाबालिग के पट में दर्द रहने के साथ-साथ फूलने लगा।

पहले तो नाबालिग ने डर के मारे कुछ बताया नहीं, लेकिन माता-पिता की ओऱ से सख्ती से पूछने पर उसने सारी बात बता दी। जिसके बाद परिजनों की शिकायत पर थाना सुल्तानपुर लोधी में आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। हालाकि आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

पुलिस को दिए बयान में महिला ने बताया कि उसके 2 बच्चे हैं। छोटी बेटी 15 साल की है और सरकारी स्कूल में 8वीं कक्षा की छात्रा थी, लेकिन कुछ अर्से पहले उसने स्कूल जाना बंद कर दिया।

उसने बताया कि काफी दिन से उसकी बेटी के पेट में दर्द रहने लगा और उसका पेट भी फूला-फूला नजर आ रहा था। इस पर जब उसने बेटी से इस बारे में कई बार पूछा तो उसने बताया कि केशवजीत सिंह निवासी मोठांवाल पिछले 7-8 माह से डरा-धमकाकर उससे शारीरिक संबंध बना रहा है। इसी वजह से उसका पेट फूल गया है।

जांच अ​धिकारी SI प्रदीप कौर ने कहा कि पीड़ित लड़की का मेडिकल करवाया जा रहा है। 1-2 दिन में रिपोर्ट आने पर ही पता चलेगा कि लड़की कितने माह की गर्भवती है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE