CSPDCL Durg : विद्युत कर्मियों ने ली सद्भावना के लिए प्रतिज्ञा

दुर्ग : भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री राजीव गांधी के जन्मदिवस पर प्रतिवर्श दिनांक 20 अगस्त को मनाए जाने वाले ‘‘सद्भावना दिवस’’ के अवसर पर छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड दुर्ग क्षेत्र के रायपुर नाका स्थित क्षेत्रीय मुख्यालय में विभाग के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा ‘‘सद्भावना प्रतिज्ञा’’ ली गई। सभी उपस्थित जनों द्वारा जाति, सम्प्रदाय, क्षेत्र, धर्म अथवा भाषा का भेदभाव किए बिना, सभी भारतवासियों की भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिए कार्य करने की शपथ ली गई।

शपथ कार्यक्रम में मुख्य अभियंता श्री एम.जामुलकर, अधीक्षण अभियंता द्वय श्री एस.मनोज एवं श्री सलिल कुमार खरे, कार्यपालन अभियंता सर्वश्री प्रशांत कुमार सोनी, आर.के.दानी एवं कुंजेश श्रीवास तथा वरिष्ठ कल्याण अधिकारी श्री डी.के.डूम्भरे सहित कार्यालय के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित हुए। उल्लेखनीय है कि दिनांक 19 एवं 20 अगस्त 2023 को शासकीय अवकाश होने के कारण छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार दिनांक 18 अगस्त 2023 को अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा सद्भावना दिवस की प्रतिज्ञा ली गई।



















