LIVE UPDATE
रायपुर

विधानसभा में गूंजी साइबर ठगी: एक साल में 1300 से ज्यादा मामले, सिर्फ 107 पीड़ितों को मिला पैसा

? विधानसभा में गूंजी साइबर ठगी: एक साल में 1300 से ज्यादा मामले, सिर्फ 107 पीड़ितों को मिला पैसा

रायपुर। विधानसभा में गूंजी साइबर ठगी: एक साल में 1300 से ज्यादा मामले, छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र में आज साइबर क्राइम का मुद्दा गरमा गया। भाजपा विधायकों ने राज्य में लगातार बढ़ रही साइबर ठगी की घटनाओं को लेकर सरकार को घेरा। आंकड़ों के मुताबिक, पिछले एक साल में प्रदेश में 1301 साइबर ठगी के मामले दर्ज हुए, लेकिन सिर्फ 107 पीड़ितों को ही उनकी राशि वापस मिल पाई।

? 1 साल में 1301 केस, रायपुर में सबसे ज्यादा

गृहमंत्री विजय शर्मा ने सदन में बताया कि छत्तीसगढ़ में 1,301 साइबर अपराध के मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें से रायपुर में 147 केस सामने आए। वहीं, अब तक सिर्फ 107 पीड़ितों को राशि वापस दिलाई जा सकी है।विधानसभा में गूंजी साइबर ठगी: एक साल में 1300 से ज्यादा मामले

? जल्द होगी साइबर एक्सपर्ट और IG रैंक अधिकारी की नियुक्ति

भाजपा विधायक सुनील सोनी ने सवाल उठाया कि साइबर थानों में एक्सपर्ट स्टाफ और IPS अधिकारी क्यों नहीं हैं? जवाब में गृहमंत्री ने कहा:

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!
  • साइबर थानों का उद्घाटन सीएम ने किया है

  • हाईटेक उपकरण उपलब्ध हैं।

  • साइबर एक्सपर्ट की भर्ती जल्द होगी।

  • हर जिले में विवेचक पदस्थ किए जा रहे हैं

? बैंक अफसरों की मिली संलिप्तता

विजय शर्मा ने सदन को बताया कि 7 बैंक अधिकारी-कर्मचारियों की संलिप्तता साइबर ठगी में पाई गई है। इन पर FIR दर्ज की गई है।विधानसभा में गूंजी साइबर ठगी: एक साल में 1300 से ज्यादा मामले

? 107 करोड़ की ठगी, सिर्फ 3 करोड़ की रिकवरी

भाजपा विधायक राजेश मूणत ने कहा कि साइबर क्राइम आज सबसे बड़ा अपराध बन चुका है। उन्होंने IG स्तर के अधिकारी की नियुक्ति की मांग की। आंकड़ों के मुताबिक, अब तक 107 करोड़ रुपए की ठगी हुई, लेकिन विभाग सिर्फ 3 करोड़ वापस दिला पाया।विधानसभा में गूंजी साइबर ठगी: एक साल में 1300 से ज्यादा मामले

? साइबर कमांडो ट्रेनिंग पर उठा सवाल

विधायक अजय चंद्राकर ने पूछा कि साइबर कमांडो की ट्रेनिंग कब पूरी होगी? इस पर मंत्री ने बताया कि ट्रेनिंग चल रही है। अजय चंद्राकर ने तंज कसा कि “पिछले सत्र में भी यही जवाब दिया गया था”, जिससे विभाग की गंभीरता पर सवाल उठते हैं।विधानसभा में गूंजी साइबर ठगी: एक साल में 1300 से ज्यादा मामले

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE