LIVE UPDATE
भारत

निर्वाचन आयोग के लिए चुनौती बने साइबर ठग

NCG NEWS DESK भोपाल। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीख जैसे जैसे नजदीक आ रही है वैसे वैसे निर्वाचन आयोग के लिए चुनौती बढ़ते जा रही है। इस बीच निर्वाचन पदाधिकारी को सूचना मिली की बूथ लेबल ऑफिसर यानी बीएलओ के नाम से वोटर्स को सोशल मीडिया के जरिए फर्जी बीएलओ ऐप डाउनलोड करा कर उनके साथ धोखाधड़ी कर रहे हैं।
चुनाव के काम में जुटे निर्वाचन आयोग के लिए साइबर ठग चुनौती बन रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बूथ लेवल ऑफिसर यानी बीएलओ के नाम पर वोटर्स के साथ धोखाधड़ी की जा रही है। यह धोखाधड़ी सोशल मीडिया के जरिए फर्जी बीएलओ ऐप डाउनलोड करा कर की जा रही है। अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राजेश कुमार कौल ने सभी कलेक्टरों, जिला निर्वाचन अधिकारियों को एक पत्र लिखा है।

बीएलओ को सोशल मीडिया फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब के माध्यम से लिंक के जरिए यह धोखाधड़ी हो रही है। वोटर लिस्ट के काम में लगे बीएलओ के साथ यह ठगी करने की कोशिश कर रहे हैं। बीएलओ को उनके मोबाइल पर फर्जी कॉल कर संबंधित मतदान केंद्र के बीएलओ ऐप में लॉग इन कर विवरण मुहैया करा रहे है। इतना ही नहीं उन्हें गूगल प्ले स्टोर से फर्जी बीएलआ एप डाउनलोड करने के लिए भी कहा जा रहा है। डाउनलोडिंग में कठिनाई बताते हुए मोबाइल या कंप्यूटर को एनीडेस्क एप्लीकेशन के जरिए बीएलओ के अकाउंट से पैसे को फर्जी तरीके से ट्रांसफर कर रहे हैं। इसे लेकर अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने पत्र लिखा कर सभी बीएलओ को सतर्क रहने की सलाह दी है।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE