
दिल्ली से अगवा हुआ बच्चा, अलीगढ़ से सुरक्षित बरामद
दिल्ली के खजूरी खास थाना पुलिस ने दो साल के अपहृत बच्चे को यूपी के अलीगढ़ से सुरक्षित बरामद कर लिया है। इस मामले में बच्चे का अपहरण करने वाले दंपती समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने मासूम को तीन लाख रुपये में बेच दिया था। पुलिस अब बच्चे को खरीदने वाले दंपती की तलाश में जुटी है। दिल्ली: दो साल के मासूम को अगवा कर 3 लाख में बेचा, 4 गिरफ्तार
ऐसे दिया वारदात को अंजाम
पुलिस के अनुसार, नाहिद उर्फ साहिबा और उसके पति रिजवान ने बाजार में अकेले दिखे बच्चे का अपहरण कर लिया और उसे 54 साल की महिला छम्मो को बेच दिया। छम्मो ने अपनी बेटी गुलबहार और दामाद शकील के लिए यह सौदा किया था, क्योंकि उनकी शादी के 15 साल बाद भी संतान नहीं थी। इस सौदे में सीलमपुर निवासी शौकीन ने भी मदद की। दिल्ली: दो साल के मासूम को अगवा कर 3 लाख में बेचा, 4 गिरफ्तार
ऐसे पकड़ में आए आरोपी
बच्चे के लापता होने की शिकायत 10 फरवरी को खजूरी खास थाने में दर्ज हुई। पुलिस ने 500 से अधिक CCTV फुटेज खंगाले और आरोपियों की पहचान कर शाहदरा रेलवे स्टेशन के पास से नाहिद और रिजवान को गिरफ्तार कर लिया। सख्ती से पूछताछ करने पर उन्होंने अपराध कबूल लिया और अलीगढ़ में छुपाए गए बच्चे का पता बताया। पुलिस ने छम्मो के घर छापा मारकर बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया और उसे गिरफ्तार कर लिया। दिल्ली: दो साल के मासूम को अगवा कर 3 लाख में बेचा, 4 गिरफ्तार



















