LIVE UPDATE
कांकेर

कांकेर में खराब सड़क को लेकर ग्रामीण और बच्चों का प्रदर्शन

पुलिस और अधिकारियों की समझाइश के बाद प्रदर्शनकारियों ने शांतिपूर्वक लौटने का किया निर्णय

कांकेर : कांकेर में खराब सड़क को लेकर ग्रामीण और बच्चों का प्रदर्शन. पखांजूर क्षेत्र में खराब सड़क की स्थिति को लेकर ग्रामीणों और स्कूल के बच्चों ने जोरदार प्रदर्शन किया। गोण्डाहुर पीव्ही 53-54 के पास प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर बैठकर आवाजाही में हो रही समस्याओं के प्रति चिंता जताई।

स्थानीय लोगों और छात्रों ने बताया कि पखांजूर से राजनांदगांव व मानपुर को जोड़ने वाली सड़क लंबे समय से खराब है। छात्रों का कहना था कि सड़क इतनी खस्ता है कि रोज स्कूल आने-जाने में गिरने और चोट लगने की समस्या होती है। गोण्डाहुर मिडिल स्कूल और पीव्ही 53-54 मिडिल स्कूल के छात्र भी प्रदर्शन में शामिल थे।कांकेर में खराब सड़क को लेकर ग्रामीण और बच्चों का प्रदर्शन

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

सूचना मिलते ही गोण्डाहुर पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों से बातचीत की। पुलिस और स्थानीय अधिकारियों ने जल्द सड़क मरम्मत का भरोसा दिया। इस आश्वासन के बाद सभी ग्रामीण और छात्र शांत होकर अपने घर लौट गए।कांकेर में खराब सड़क को लेकर ग्रामीण और बच्चों का प्रदर्शन

स्थानीय प्रशासन ने कहा है कि सड़क की मरम्मत कार्य जल्द शुरू किया जाएगा ताकि छात्रों और ग्रामीणों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।कांकेर में खराब सड़क को लेकर ग्रामीण और बच्चों का प्रदर्शन

 

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE