LIVE UPDATE
रायपुर

मौत के गड्ढे में डूबे दो मासूम, परिजनों का हाईवे पर प्रदर्शन

बिल्डर के प्लाट में बना गड्ढा बना काल, नवा रायपुर में भी दो नाबालिगों की डूबने से मौत

रायपुर : मौत के गड्ढे में डूबे दो मासूम, परिजनों का हाईवे पर प्रदर्शन. राजधानी रायपुर के कबीरनगर इलाके में एक बिल्डर के प्लाट में बने गहरे गड्ढे में डूबने से दो मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। इस हृदय विदारक घटना से आक्रोशित परिजनों और स्थानीय निवासियों ने सोमवार को हीरापुर-जरवाय हाईवे पर चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी बिल्डर और ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा देने की मांग कर रहे थे।

4 किमी तक लगा जाम

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

प्रदर्शन के चलते हाईवे पर करीब 4 किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। यह घटना ऐसे समय में हुई है जब 31 अक्टूबर को ही नवा रायपुर में ब्लू वाटर खदान के पानी में नहाने उतरे दो नाबालिग बच्चों की डूबने से मौत हो चुकी है।मौत के गड्ढे में डूबे दो मासूम

क्या हुआ था उस दिन?

हीरापुर के वीर सावरकर मोहल्ला निवासी शेषनारायण शाह के घर उनके साढ़ू का बेटा, 8 वर्षीय श्रेष्ठपूर्व आलोक शाह मेहमान आया था। रविवार दोपहर करीब 3 बजे शेषनारायण का 9 वर्षीय बेटा सत्यम कुमार शाह और आलोक घर से घूमने निकले। शाम तक जब दोनों बच्चे घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। रिश्तेदारों और मोहल्ले में खोजने के बाद भी जब उनका कुछ पता नहीं चला, तो रात 9 बजे कबीर नगर पुलिस को सूचना दी गई।मौत के गड्ढे में डूबे दो मासूम

पुलिस ने बच्चों की तलाश शुरू की। कुछ लोगों ने बताया कि दोनों बच्चे दोपहर में फॉर्च्यून बिल्डर के प्लाट में बने एक बड़े गड्ढे के पास देखे गए थे। पुलिस जब गड्ढे के पास पहुंची तो वहां दोनों बच्चों के चप्पल किनारे पर मिले। इससे पुलिस को आशंका हुई कि बच्चे गड्ढे में डूब गए हैं।मौत के गड्ढे में डूबे दो मासूम

रात 12 बजे मिले शव

इसके बाद रात में ही गड्ढे में बच्चों की तलाश शुरू की गई और करीब 12 बजे दोनों बच्चों के शव बरामद हुए। उनकी मौत गड्ढे में डूबने से हुई थी। सोमवार सुबह दोनों बच्चों का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिए गए।मौत के गड्ढे में डूबे दो मासूम

पुलिस अधिकारियों द्वारा उचित कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद करीब ढाई बजे जाम खोला गया। इसके बाद दोनों बच्चों का अंतिम संस्कार किया गया। इस घटना से दोनों परिवारों में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।मौत के गड्ढे में डूबे दो मासूम

Dr. Tarachand Chandrakar

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE