LIVE UPDATE
लाइफस्टाइल

कड़ी सुरक्षा के बाद भी मणिपुर भड़की हिंसा, पोलिंग बूथ में फायरिंग के बाद तोड़ी गईं EVM

NCG NEWS DESK Imphal : –

देशभर में आज लोकसभा चुनाव के लिए प्रथम चरण का मतदान जारी है। इसी बीच मणिपुर में वोटिंग के दौरान हिंसा का मामला सामने आया है। जहां बिष्णुपुर निर्वाचन क्षेत्र में पोलिंग बूथ पर फायरिंग की गई। फायरिंग के बाद गुस्साई भीड़ ने ईवीएम को तोड़ दिया। वहीं फायरिंग में तीन लोग घायल हो गए है।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

बता दें कि मणिपुर में दो लोकसभा सीटों के लिए आज मतदान हो रहा है। इसी बीच  कड़ी सुरक्षा के बावजूद बिष्णुपुर जिले के थमनपोकपी केंद्र पर कुछ लोगों द्वारा फायरिंग कर दी गई। जिसके बाद ईवीएम को भी तोड़ दिया गया। इस घटना में तीन लोग घायल हो गए है।वहीं फयरिंग के बाद आनन-फ़ानन में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

वहीं इम्फाल पूर्व के थोंगजू में एक अन्य मतदान केंद्र पर भी नुकसान हुआ। पुलिस चीजों को बेहतर बनाने और मतदान प्रक्रिया को सुरक्षित रखने के लिए काम कर रही है। बता दें कि आउटर मणिपुर में हिंसा प्रभावित इलाकों में कुछ बूथों पर दूसरे चरण में 26 अप्रैल को भी वोटिंग होगी।

ये भी पढ़े ;-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE