LIVE UPDATE
अपराधदुर्ग

Dhamtari District Hospital Suicid: Dhamtari District Hospital में सनसनी: बर्न वार्ड की युवती ने टॉयलेट में लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस

Dhamtari District Hospital Suicid: धमतरी जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती 20 साल की युवती ने बाथरूम में फांसी लगाकर जान दे दी। आखिर क्या थी वजह? पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

Dhamtari District Hospital Suicid:छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जिला अस्पताल (Dhamtari District Hospital) के बर्न वार्ड में भर्ती एक 20 साल की युवती ने बुधवार को अस्पताल के टॉयलेट में फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। इस घटना के बाद अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया है।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

क्या है पूरा मामला? (The Incident)

Dhamtari District Hospital Suicid:जानकारी के मुताबिक, मृतिका की पहचान दशोमति नेताम (20 वर्ष) के रूप में हुई है, जो कोंडागांव जिले के ग्राम खोपाबेड़ा की रहने वाली थी। दशोमति धमतरी के ही ‘हरिओम राइस मिल’ में मजदूरी का काम करती थी।

Dhamtari District Hospital Suicid:बीते 10 मार्च को खाना बनाते समय प्रेशर कुकर फटने (Cooker Accident) से वह बुरी तरह झुलस गई थी। इसके बाद उसे इलाज के लिए धमतरी जिला अस्पताल के बर्न वार्ड (Burn Ward) में भर्ती कराया गया था। उसके साथ उसकी बहन जगमती सोरी भी देखरेख के लिए रुकी हुई थी।

बाथरूम गई थी युवती, वापस नहीं लौटी

Dhamtari District Hospital Suicid:बुधवार (11 मार्च) की दोपहर करीब 1:00 से 1:30 बजे के बीच दशोमति अपने बेड से उठकर टॉयलेट गई थी। जब काफी देर तक वह वापस नहीं आई, तो उसकी बहन जगमती उसे देखने पहुंची। टॉयलेट के अंदर का नजारा देखकर उसकी चीख निकल गई। दशोमति ने अपने ही कपड़ों का फंदा बनाकर फांसी लगा ली थी।

अस्पताल प्रशासन में मची अफरा-तफरी

Dhamtari District Hospital Suicid:घटना की सूचना मिलते ही ड्यूटी पर तैनात स्टाफ और डॉक्टर्स मौके पर पहुंचे। सूचना मिलते ही CSP अभिषेक चतुर्वेदी, CMHO डॉ. यूएल कौशिक और सिविल सर्जन डॉ. एके टोंडर भी घटनास्थल पर पहुंचे।

Civil Surgeon डॉ. एके टोंडर ने बताया कि:

“सुबह राउंड के दौरान युवती मानसिक रूप से परेशान (Stressed) लग रही थी, जिसके बाद उसकी काउंसलिंग भी की गई थी। लेकिन उसने इतना बड़ा आत्मघाती कदम क्यों उठाया, यह अभी जांच का विषय है।”

पुलिस कर रही है मामले की जांच (Investigation Underway)

Dhamtari District Hospital Suicid:फिलहाल आत्महत्या का ठोस कारण सामने नहीं आया है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों से पूछताछ की जा रही है। अस्पताल के सुरक्षा इंतजामों पर भी सवाल उठ रहे हैं कि बर्न वार्ड जैसी संवेदनशील जगह पर मरीज ने ऐसा कदम कैसे उठा लिया।

  • Victim Name: दशोमति नेताम (20 वर्ष)

  • Location: जिला अस्पताल धमतरी, बर्न वार्ड।

  • Reason for Admission: कुकर फटने से झुलसी थी।

  • Status: पुलिस जांच जारी, कारण अज्ञात।

Dr. Tarachand Chandrakar

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE