लालू परिवार में कलह गहराया: रोहिणी आचार्य ने साझा की भावुक पोस्ट, बोलीं- ‘मुझे अनाथ बना दिया’
RJD की हार के बाद तेजस्वी के करीबियों पर उठे सवाल, रोहिणी ने छोड़ा राबड़ी आवास

पटना, बिहार: लालू परिवार में कलह गहराया: रोहिणी आचार्य ने साझा की भावुक पोस्ट, बोलीं- ‘मुझे अनाथ बना दिया’. बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) को मिली करारी हार के बाद लालू प्रसाद यादव के परिवार में अंदरूनी कलह खुलकर सामने आ गई है। लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य ने एक के बाद एक भावुक पोस्ट साझा कर परिवार और पार्टी के भीतर चल रहे तनाव की पूरी कहानी बयां कर दी है। महज 24 घंटे के भीतर किए गए इन पोस्ट्स ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है।
कल मुझे गालियों के साथ बोला गया कि मैं गंदी हूँ और मैंने अपने पिता को अपनी गंदी किडनी लगवा दी , करोड़ों रूपए लिए , टिकट लिया तब लगवाई गंदी किडनी .. सभी बेटी – बहन , जो शादीशुदा हैं उनको मैं बोलूंगी कि जब आपके मायके में कोई बेटा – भाई हो , तो भूल कर भी अपने भगवान रूपी पिता को…
WhatsApp Group Join NowFacebook Page Follow NowYouTube Channel Subscribe NowTelegram Group Follow NowInstagram Follow NowDailyhunt Join NowGoogle News Follow Us!— Rohini Acharya (@RohiniAcharya2) November 16, 2025
शनिवार को किए गए उनके एक पोस्ट पर विवाद अभी थमा भी नहीं था कि रोहिणी ने रविवार सुबह एक और मार्मिक पोस्ट साझा कर लिखा, “मुझसे मेरा मायका छुड़वाया गया। मुझे अनाथ बनाया गया। मैंने रोते-रोते घर छोड़ा है। मुझे मारने के लिए चप्पल उठाई गई। किसी घर में मेरे जैसी बेटी-बहन न हो।” इस पोस्ट ने परिवार में जारी अनबन को और गहरा दिया है।लालू परिवार में कलह
RJD की हार बनी कलह की वजह?
लालू परिवार में इस घमासान की मुख्य वजह बिहार विधानसभा चुनाव में RJD की हार और उसके बाद तेजस्वी यादव के करीबी माने जाने वाले संजय यादव को लेकर उपजा विवाद बताया जा रहा है। रोहिणी आचार्य ने शनिवार को खुद को पार्टी और परिवार से अलग कर रोते-रोते राबड़ी आवास छोड़कर पटना से दिल्ली के लिए प्रस्थान किया था।लालू परिवार में कलह
कल एक बेटी, एक बहन , एक शादीशुदा महिला , एक माँ को जलील किया गया , गंदी गालियाँ दी गयीं , मारने के लिए चप्पल उठाया गया , मैंने अपने आत्मसम्मान से समझौता नहीं किया, सच का समर्पण नहीं किया , सिर्फ और सिर्फ इस वजह से मुझे बेइज्जती झेलनी पडी ..
कल एक बेटी मजबूरी में अपने रोते हुए…— Rohini Acharya (@RohiniAcharya2) November 16, 2025
पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए रोहिणी ने बेहद भावुक होकर कहा था, “आप हर सवाल का जवाब संजय, रमीज और तेजस्वी यादव से पूछिए… उन्हीं लोगों ने मुझे परिवार से निकाला है क्योंकि उन लोगों को हार की कोई जिम्मेदारी नहीं लेनी है… सवाल करने पर आपको बदनाम किया जाएगा, आपको गाली दिलवाई जाएगी, आपके ऊपर चप्पल उठाकर मारा जाएगा।”लालू परिवार में कलह
तेजप्रताप के बाद रोहिणी ने छोड़ा घर:
यह पहला मौका नहीं है जब लालू परिवार में इस तरह की स्थिति सामने आई है। इसी साल 25 मई को लालू प्रसाद ने अपने बड़े बेटे तेजप्रताप यादव को भी पार्टी और परिवार से बाहर का रास्ता दिखाया था। उस समय तेजप्रताप ने भी संजय यादव को ही इस स्थिति के लिए जिम्मेदार ठहराया था। अब रोहिणी आचार्य के इस कदम ने परिवार के भीतर की दरार को और स्पष्ट कर दिया है।लालू परिवार में कलह
कल मुझे गालियों के साथ बोला गया कि मैं गंदी हूँ और मैंने अपने पिता को अपनी गंदी किडनी लगवा दी , करोड़ों रूपए लिए , टिकट लिया तब लगवाई गंदी किडनी .. सभी बेटी – बहन , जो शादीशुदा हैं उनको मैं बोलूंगी कि जब आपके मायके में कोई बेटा – भाई हो , तो भूल कर भी अपने भगवान रूपी पिता को…
— Rohini Acharya (@RohiniAcharya2) November 16, 2025
रविवार सुबह किए गए रोहिणी के इस भावुक पोस्ट के बाद लालू परिवार में कलह और बढ़ने के आसार हैं। इस पूरे घटनाक्रम ने न केवल लालू परिवार, बल्कि RJD के भीतर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, जिसका असर आने वाले समय में पार्टी की राजनीति पर भी दिख सकता है।लालू परिवार में कलह
`



















