खेत में गाय घुसने को लेकर हुआ विवाद, चली गोलीबारी, एक की मौत, दो घायल

NCG NEWS DESK Rajgarh :-
जिले में एक ही परिवार के लोगों में आपसी विवाद हो गया है। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है। वहीं दो अन्य घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी मिली है कि दोनों पक्षों के बीच विवाद खेत में गाय घुसने को लेकर शुरू हुआ था। इसके बाद मामला गोलीबारी तक चला गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
क्या है मामला
जानकारी के अनुसार मामला सुठालिया थाना क्षेत्र के पाड़ली ठाकुर गांव का है। याहां रहने वाले एक परिवार के लोगों के ही बीच खेत में गाय घुसने को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद विवाद बढ़ गया और मामला गोलीबारी तक पहुंच गया। दरअसल विवाद भंवर सिंह राजपूत और जगदीश राजपूत के बीच हुआ था। बताया जा रहा है कि 70 वर्षीय जगदीश राजपूत ने अपने दो बेटे देवेंद्र (38) और भूपेंद्र (40) के साथ मिलकर भंवर सिंह पर हमला बोल दिया था। इन्होंने अपनी बंदूकों से दूसरे पक्ष पर गोलीयां चलाना शुरू कर दिया। इस गोलीबारी में भंवर सिंह राजपूत (45), राजेन्द्र सिंह (40) और प्रभा कुंवर (40) घायल हो गए। घायलों को भोपाल के अस्पताल रैफर किया गया था। यहां भंवर सिंह पिता मदन सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई। बाकी दोनों घायलों का इलाज चल रहा है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
ये भी पढ़े :-
- ED का बड़ा एक्श7न : 56000 करोड़ रुपए बैंक घोटाला मामले में अरबपति मित्तल समेत 5 गिरफ्तार, करोड़ की महंगी कारों सहित 72 लाख की नकदी हुई जब्त
- शिवराज सिंह चौहान का दिलचस्प बयान, अपन रिजेक्टेड नहीं
- शिक्षा नीति में जल्द ही होगा बड़ा बदलाव, अब क्लास 1 से लेकर 8वीं तक बच्चों को परीक्षा देकर होना पड़ेगा पास : शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल



















