
WhatsApp Group को लापरवाही से इस्तेमाल करना आपको कोर्ट कचहरी का चक्कर कटवा सकता है, ऐसे में आपको इसके बारे में कुछ जरूरी बातें पता रहनी चाहिए।
NCG News desk Durg:-
WhatsApp Group: अगर आप दिन में कई घंटे WhatsApp Group में busy रहते हैं तो आपको कुछ नियमों के बारे में जान लेना चाहिए। दरअसल WhatsApp के कुछ ऐसे कटेंट हैं जिन्हें WhatsApp Group में भेजने पर अगर किसी भी मेंबर को उसके खिलाफ आपत्ति हुई तो आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। ऐसे में आपको कुछ खास तरह के कंटेंट के बारे में जानकारी होना जरूरी है।

यदि आप अडल्ट कंटेंट WhatsApp Group पर शेयर करते हैं तो यकीन मानिए अगर किसी भी ग्रुप मेंबर को इससे दिक्कत हुई तो वह इसके खिलाफ पुलिस में कंप्लेंट कर सकता है और आपके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा सकता है और जरूरी धाराओं में आपके उपर कार्रवाई भी हो सकती है।
एंटी नेशनल
अगर आपने कोई भी ऐसा टेक्स्ट या वीडियो कंटेंट WhatsApp Group पर शेयर किया है जिसमें एंटी नेशनल बातें हो रही हैं तो आप मुसीबत में फंस सकते हैं। अगर किसी ग्रुप मेंबर को, आपका कंटेंट या आपके लिखे हुए शब्द पसंद नहीं आए और उसने पुलिस में इस चीज की कंप्लेंट कर दी तो यकीन मानिए आप जेल में पहुंच जाएंगे।
चाइल्ड क्राइम
अगर आपने WhatsApp Group चाइल्ड क्राइम से जुड़ा हुआ कोई भी कंटेंट शेयर किया है जिसमें कोई भी ऐसी फोटो है या फिर कोई ऐसा टेक्स्ट है जो आपत्तिजनक है और इसके खिलाफ कोई पुलिस में शिकायत दर्ज करता है तो आपको सीधे जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।
वायलेंस
अगर आप अगर आपने WhatsApp Group वायलेंस से जुड़ा हुआ कोई भी कंटेंट शेयर किया जिसमें कोई भी ऐसी फोटो, वीडियो है या फिर कोई ऐसा टेक्स्ट है और इसकी वजह से किसी ग्रुप मेंबर को कोई दिक्कत हो रही है तो आपको जेल जाना पड़ सकता है।
एमएमएस
अगर आपको कोई शख्स किसी प्रकार का एमएमएस भेजता है और आप फिर इसे अपने किसी WhatsApp Group पर शेयर कर देते हैं तो आपको ऐसा नहीं करना चाहिए। किसी भी ग्रुप मेंबर को दिक्कत हुई और उसनसे कोई कंप्लेंट कर दी तो आप मुसीबत में पड़ सकते हैं।
और पढ़ें:-
- यातायात नियम तोड़ने पर अब GPS Map कैमरा से कटेगा चालान फोटो प्रूफ के साथ WhatsApp से भेजा जाएगा नोटिस
- WhatsApp ने एक ही महीने में 71 लाख भारतीयों के अकाउंट किए बैन, ये है वजह
- WhatsApp वीडियो कॉल पर अचानक से कपड़े उतारने लगी लड़की और फिर…
- WhatsApp के जरिए अब पता कर सकेंगे ट्रेन की लाइन लोकेशन और बहुत कुछ



















