पान मसाला की आड़ में ‘नशे का खेल’! पुलिस ने महिला तस्कर को दबोचा, भारी मात्रा में गांजा बरामद

Bastar Drug Bust: पान मसाला की आड़ में ‘नशे का खेल’! छत्तीसगढ़ के बस्तर में पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ एक बड़ी स्ट्राइक की है। Bodhghat Police ने एक ऐसी महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है, जो पान मसाला बेचने के बहाने गांजे की सप्लाई (Ganja Smuggling) कर रही थी। पुलिस ने आरोपी के पास से लाखों रुपये का माल बरामद किया है।
Secret Information पर हुई कार्रवाई
यह पूरा मामला नयामुंडा इलाके का है। पुलिस को गुप्त सूचना (Mukhbir) मिली थी कि एक महिला अपने घर में भारी मात्रा में गांजा छिपाकर रखी है और उसे बेचने की फिराक में है।पान मसाला की आड़ में ‘नशे का खेल’!
सूचना मिलते ही बस्तर पुलिस अधीक्षक (SP) शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन और ASP माहेश्वर नाग के मार्गदर्शन में एक स्पेशल टीम बनाई गई। नगर पुलिस अधीक्षक अमित कुमार देवांगन के सुपरविजन में थाना प्रभारी बोधघाट लीलाधर राठौर के नेतृत्व में पुलिस ने महिला के घर पर अचानक रेड (Dabish) मार दी।पान मसाला की आड़ में ‘नशे का खेल’!
Pan Masala के पैकेटों के बीच मिला गांजा
जब पुलिस टीम ने आरोपी महिला के घर की तलाशी ली, तो वे भी हैरान रह गए। तलाशी के दौरान एक काले रंग के बैग में खाकी टेप से लिपटे हुए 5 पैकेट मिले।पान मसाला की आड़ में ‘नशे का खेल’!
कुल बरामदगी: 6.090 किलोग्राम गांजा।
अनुमानित कीमत: लगभग 3 लाख 4 हजार 750 रुपये।
पकड़े जाने पर महिला गांजा रखने या उसे बेचने से संबंधित कोई भी लीगल दस्तावेज (Valid Documents) पेश नहीं कर पाई।
पुराना है ‘नशे का नाता’
पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि यह महिला कोई नई खिलाड़ी नहीं है। पुलिस के अनुसार, आरोपी महिला पहले भी NDPS Act के तहत जेल जा चुकी है। वह एक ‘Habitual Offender’ है जो जेल से छूटने के बाद फिर से इसी काले धंधे में लग गई थी।पान मसाला की आड़ में ‘नशे का खेल’!
NDPS Act के तहत दर्ज हुआ केस
पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ NDPS Act की धारा 20 (b)(ii)(B) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 2 फरवरी 2026 को उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।पान मसाला की आड़ में ‘नशे का खेल’!



















