LIVE UPDATE
महासमुंद

शुष्क दिवस घोषित,इस दिन बंद रहेगी शराब दुकानें

NCG NEWS DESK Mahasamund ;-

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी प्रभात मलिक ने लोकसभा निर्वाचन 2024 के मतगणना तिथि मंगलवार 4 जून 2024 को लोकसभा क्षेत्र क्रमांक महासमुंद का मतगणना कार्य निर्विघ्न एवं निष्पक्षता पूर्वक संपन्न करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 241 के अंतर्गत सदस्य शक्तियों का प्रयोग करते हुए मतगणना क्षेत्र की मदिरा दुकानों को संपूर्ण दिवस बंद रखने हेतु शुष्क दिवस घोषित किया है।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

जिसके अंतर्गत देशी मदिरा दुकान स्टेशन रोड, देशी मदिरा दुकान बेमचा रोड, विदेशी मदिरा दुकान एकता चौक, विदेशी मदिरा दुकान शीतलीनाला, विदेशी प्रीमियम मदिरा दुकान महासमुंद, एफएल- 3 होटल सपना बर एंड रेस्टोरेंट महासमुंद एवं देशी मदिरा भंडारण भंडागार महासमुंद को संपूर्ण दिवस बंद रखने निर्देशित किया है। मतगणना स्थल क्षेत्र में मदिरा का संपूर्ण संव्यवहार प्रतिबंधित रहेगा।

ये भी पढ़े :-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE