LIVE UPDATE
अपराधदुर्ग

Durg Crime News: दुर्ग के होटल में हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा: लखनऊ से फ्लाइट लेकर पहुंची थीं युवतियां, पुलिस रेड में हुआ बड़ा एक्शन

Durg Crime News: दुर्ग के होटल में हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा: लखनऊ से फ्लाइट लेकर पहुंची थीं युवतियां, पुलिस रेड में हुआ बड़ा एक्शन. छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। भिलाई के जुनवानी स्थित ‘होटल क्राउड’ में चल रहे संदिग्ध कारोबार की खबर मिलते ही पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से दबिश दी। इस कार्रवाई में उत्तर प्रदेश के लखनऊ से आईं दो युवतियों सहित होटल मैनेजर को हिरासत में लिया गया है।

मुखबिर की सूचना पर स्मृति नगर पुलिस का ऐक्शन

Durg Crime News: स्मृति नगर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जुनवानी स्थित एक नामी होटल में बाहरी राज्यों से लड़कियां बुलाकर देह व्यापार का संचालन किया जा रहा है। सूचना की पुष्टि होते ही पुलिस की एक विशेष टीम ने होटल में छापा मारा, जिससे वहां हड़कंप मच गया।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

लखनऊ से रायपुर… और फिर भिलाई: हाईप्रोफाइल नेटवर्क का खुलासा

Durg Crime News: पुलिस की शुरुआती पूछताछ में चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। पकड़ी गई दोनों युवतियां लखनऊ की रहने वाली हैं। वे फ्लाइट के जरिए लखनऊ से रायपुर एयरपोर्ट पहुंची थीं और वहां से सीधे भिलाई के होटल में रुकी थीं। बताया जा रहा है कि भिलाई के बाद उनका अगला पड़ाव राजनांदगांव था, लेकिन इससे पहले ही वे पुलिस के हत्थे चढ़ गईं।

पुलिस और होटल स्टाफ के बीच तीखी झड़प

Durg Crime News: रेड के दौरान जब पुलिस ने होटल मैनेजर से रजिस्टर और ग्राहकों के पहचान पत्र मांगे, तो मैनेजर ने सहयोग करने के बजाय पुलिसकर्मियों से विवाद करना शुरू कर दिया। वहीं, जब महिला पुलिसकर्मियों ने युवतियों की तलाशी लेनी चाही, तो उन्होंने भी जमकर हंगामा किया और महिला पुलिसकर्मियों के साथ झूमाझटकी की।

प्रतिबंधात्मक धाराओं में कार्रवाई, जांच जारी

Durg Crime News: पुलिस प्रवक्ता पद्मश्री तंवर ने बताया कि होटल मैनेजर द्वारा दस्तावेजों में हेराफेरी और पुलिस कार्य में बाधा डालने के कारण उसके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। पकड़ी गई युवतियों को भी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि क्या इसके पीछे कोई बड़ा अंतर्राज्यीय गिरोह काम कर रहा है।

होटल संचालकों को पुलिस की सख्त चेतावनी

Durg Crime News: दुर्ग पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जिले के किसी भी होटल, लॉज या गेस्ट हाउस में अनैतिक गतिविधियां बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। नियमों का उल्लंघन करने वाले होटल संचालकों के खिलाफ न केवल आपराधिक मामला दर्ज होगा, बल्कि उनके लाइसेंस निरस्त करने की सिफारिश भी की जाएगी।

Dr. Tarachand Chandrakar

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE