LIVE UPDATE
रायपुर

पूर्व सीएम के राज में होते थे शराब दुकानों में दो काउंटर, एक राज्य सरकार और दूसरा सोनिया-राहुल का : सीएम विष्णुदेव साय

NCG NEWS DESK Raipur :-

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पिछली कांग्रेस सरकार पर हमला बोला है। साय ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने करप्शन की सारी हदें पार कर दी थी। भूपेश राज में भ्रष्टाचार और शराब घोटाले के दो काउंटर थे। एक काउंटर का पैसा कांग्रेस सरकार के खाते में तो दूसरे काउंटर का पैसा सोनिया-राहुल के खाते में जाता था। बघेल ने छत्तीसगढ़ को कांग्रेस का एटीएम बना दिया था, लेकिन अब स्थितियां बदल गई हैं, कांग्रेस अब डूबती हुई जहाज है,लोकसभा चुनाव में उसे प्रत्याशी तक नहीं मिल रहे हैं।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

मुख्यमंत्री साय ने बघेल पर निशाना साधते हुए कहा कि महादेव सट्टा ऐप बंद न हो, चलता रहे इसके लिए भूपेश बघेल पर 508 करोड़ रुपए प्रोटेक्शन मनी लेने का आरोप है। जिस पर एफआईआर भी दर्ज हुई है। ये छत्तीसगढ़ के लिए कितनी शर्म की बात है। कांग्रेस सरकार ने महादेव सट्टा ऐप से प्रदेश के बच्चों के भविष्य को बर्बाद कर दिया।

मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार के कार्यों और पीएम नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि मोदी ने पूरी दुनिया में 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान बढ़ाया है।छत्तीसगढ़ माता कौशल्या का मायका है इसलिए प्रभु राम हम सबके भांचा हैं। भव्य राम मंदिर के निर्माण से पूरे छत्तीसगढ़ वासी खुश हैं और गौरवान्वित हैं।

ये भी पढ़े :-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE